https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 1 सितंबर 2021

अमरकंटक पहुंचे छग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मां नर्मदा का दर्शन कर किया पूजन

अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार की शाम अमरकंटक पहुंचे। जहां शाम 4 बजे मंदिर पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन एवं पूजन में सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थित हैलीपेड पहुंचे। जहां कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। छग मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी से चर्चा करने के बाद छत्तीसगढ़ के जालेश्वर मंदिर मार्ग स्थित पर्यटन केन्द्र राजमेरगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए। मुख्यमंत्री बघेल अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर पहुंचकर मां नर्मदा दर्शन एवं पूजा-अर्चना में शामिल हुए तथा अमरकंटक के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर कल्याण आश्रम में बाबा कल्याण दासजी महाराज से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर आश्रम के वरिष्ठ समाजसेवी हिमाद्री मुनि, मुन्नू पाण्डेय, श्रवण उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...