https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

विजय के लिए अर्जुन की भांति एक लक्ष्य होना चाहिए- राजेन्द्र शुक्ला


बूथ अध्यक्ष
, प्रभारी एवं सह प्रभारियों की बैठक में अपना बूथ सबसे मजबूत का दिया मंत्र

अनूपपुर। सभी का एक लक्ष्य अर्जुन की भांति होना चाहिए। जो अपने लक्ष्य को भेदने के कामयाब हो सके, इस चुनाव का जीताने सभी का एक लक्ष्य होना चाहिए। जिससे प्रदेश के अंदर अनूपपुर विधान सभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का गौरव बढ़ सके। कार्यकर्ताओं की मेहनत और मिल रहे अपार जनसमर्थन से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह की प्रचंड विजय होगी। रविवार को उप चुनाव प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने अनूपपुर नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष, प्रभारी एवं सह प्रभारियों की बैठक के दौरान अपना बूथ सबसे मजबूत का मंत्र देते हुए कहीं।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, मण्डल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, प्रदेश सह संयोजक आईटी विभाग अनिल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेश मिश्रा, नरेंद्र गुप्ता, गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...