https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 11 अक्टूबर 2020

पुलिस एवं आबकारी विभाग अबतक की कार्यवाई, 46500 रुपए की अवैध मदिरा जब्त



अनूपपुर विधानसभा उपनिर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं आबकारी दल सहित निगरानी दलों द्वारा अवैध मदिरा शराब आदि पर कड़ा नियंत्रण कर जब्ती की कार्यवाहियाँ की जा रही है। जिसमे अबतक 46500 रुपए की अवैध शराब मदिरा जप्त की है।

जिला आबकारी अधिकारी विकाश मंडलोई ने रविवार को बताया कि चुनाव आर्दश आचरण संहिता के बाद निगरानी दलो ने अबतक 46 हजार 500 रुपए की अवैध मदिरा की जब्त की है। जिसमे 116.10 लीटर देशी मदिरा, 72 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब, 6.6 लीटर विदेशी मदिरा एवं 270 किग्रा महुआ लाहन जब्त की कार्यवाही की गयी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...