दो दिवसीय चुनावी दौरे में 27 अक्टूबर को पहुंचेगें अनूपपुर
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अक्टूबर को जैतहरी के खूंटाटोला मे शाम 4 बजे एवं दूसरे दिन फुनगा में आमसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतत्व में मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री मीना सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मरावी,वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता, रामदास पुरी के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बूथ स्तर से लेकर जिले के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होगे।
जिला अध्यक्ष के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि विश्राम अनूपपुर में करेंगे। दूसरे दिन 28 अक्टूबर को फुनगा में आमसभा को सम्बोंधित करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें