https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

शुष्क दिवस पर बेचा रहा था शराब, पुलिस की कार्रवाई में 66 पाव शराब जब्त


 आबकारी विभाग को सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा अमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अनूपपुर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर प्रशासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित करते हुए शराब के क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई है। लेकिन बिजुरी नगरपालिका वार्ड क्रमांक 7 में संचालित शराब दुकान की बगल में किराना दुकान पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 66 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत लगभग 5700 बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश निवासी कपिलधारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि दोपहर शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी, जिसपर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान पुलिस ने आबकारी विभाग अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन लगभग एक घंटा इंतजार करने बाद भी आबकारी विभाग का न अधिकारी और ना ही कर्मचारी मौके पर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने किराना दुकान में छापामार कार्रवाई करते हुए कार्टून में रखे 50 पाव देशी शराब और 16 अंग्रेजी पाव को जब्त किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...