https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

अब तक 1187 में 1041 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ


 4 नये संक्रमिण, 50 रवाना, सक्रिय 137

अनूपपुर जिले में अब तक 1187 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए जिसमे 1041 स्वस्थ हो अपने घरो के लिए जा चुके है। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी अनुसार रविवार देर रात प्राप्त 126 रिपोर्ट में 4 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे 3 पुरूष, 1 महिला शामिल हैं। जो ग्राम सुकुलपुरा, टेढ़ी लालपुर, देवरी-कंचनपुर एवं बेनीबारी में 1-1 संक्रमित पाए गए।

रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार सक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के सम्पर्क मेंलेने की कार्यवाही की जा रही है।

 उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 1187 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय 137 है। सोमवार को 50 व्यक्ति स्वस्थ होकर रवाना हो गया। अब तक 1041 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर जा चुके हैं तथा 9 की मृत्यु हो चुकी है। अब तक 16663 सैम्पल कोरोना जाँच हेतु भेजे जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...