https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

राजेंद्रग्राम एसएसटी दल ने 1 लाख से अधिक की राशि जब्त


अनूपपुर
। अनूपपुर विधानसभा उपनिर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर के निर्देशन में निगरानी दलों द्वारा मुस्तैदी से निगरानी कर कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। रविवार की रात राजेंद्रग्राम चेक पोस्ट में जाँच के दौरान अपेक्षित दस्तावेज न पाए जाने पर एक व्यक्ति से 1 लाख से अधिक की राशि जब्ती की गयी है।

जानकारी के अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उपयंत्री सुम्मेद सिंह एवं अमन डेहरिया स्थैतिक निगरानी दल-2, 18 अक्टूबर की रात्रि राजेंद्रग्राम चेक पोस्ट पर जाँच के दौरान अनूपपुर निवासी उमेश कुमार सोनी (वाहन क्रमांक एमपी 65 सी 1747) के पास से 1 लाख 1 हजार 30 रुपए की राशि मिली जिसकी पूछतांछ करने पर अपेक्षित दस्तावेज न पाए जाने पर जब्ती की कार्यवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...