https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 6 दिसंबर 2023

बिना पंजीयन 66 बोरी धान सहित वाहन जप्त, समिति प्रबंधक, खरीदी प्रभारी व वाहन मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज


धान उपार्जन केन्द्रों का जिपं. सीईओ व एडीएम का औचक निरीक्षण,निगवानी उपार्जन केन्द्र में मिली अव्यवस्था

अनूपपुर। खरीफ वर्ष 2023-24 की धान उपार्जन केंद्रो में एक दिसम्बर से खरीदी प्रारंभ हैं। जहां बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा तथा अपर कलेक्टर सीपी पटेल ने धान उपार्जन केन्द्र पयारी, निगवानी, बिजुरी, कोतमा का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार सहित अन्य संबंधित अमला मौके पर मौजूद रहें।

निरीक्षण के दौरान जिपं. सीईओ और अपर कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र निगवानी में तौल बांट, तिरपाल आदि की समुचित व्यवस्था नही मिलने पर नाराजगी जताई। बिना पंजीयन के उर्पाजन केन्द्र निगवानी में एक पिकअप वाहन में 66 बोरी धान का अनलोड किया जाना पाया गया। पूछताछ में इसकी जानकारी नही मिलने पर धान की 66 बोरियों की जप्ती कर वाहन को थाना कोतमा में खड़ा कराया गया। जहां समिति प्रबंधक, खरीदी प्रभारी व वाहन मालिक के विरुद्ध पुलिस थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होने की बात कहीं हैं साथ ही भविष्य में इस तरह के प्रकरणो में कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया गया हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...