https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 31 दिसंबर 2023

3 माह की बच्‍ची के पेट में गर्म ह‍ंसिये से 51 बार दागा, उपचार के दौरान मौत


निमोनिया से पीडि़त बच्‍ची हुई अंधविश्‍वास का शिकार

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ताराडांड में मासूम बच्चे को दागने का मामला सामने आया है। जहां सामाजिक कुरीतियों को लेकर 3 माह की बच्ची के पेट को गर्म हंसिया की नोंक से 51 बार दागा गया है। जहां 31 दिसम्‍बर को उपचार के दौरान बच्‍ची की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ताराडांड निवासी उषा पति मोहन सिंह की तीन माह की बालिका को निमोनिया होने पर परिजनों ने अंधविश्‍वास पुरानी रूढ़ीवादिता में बालिका के पेट में गर्म हंसिया से दगवाया गया। जिसके बाद अचानक बालिका की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्‍काल बालिका को उपचार हेतु गंभीर हालत में जिला चिकित्‍सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने बालिका की नाजुक हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...