https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

विधायक बनने की थी तमन्‍ना शिवराज सिंह ने अधूरे संकल्प में रामदास पुरी को पहनाई चरण पादुका


भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा अपनी हित की बात नहीं करता, अब नये संकल्प के साथ करूंगा कार्य

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को 6 साल बाद जूता पहनाने के बाद जिस तरह से उनके संकल्प को आधा अधूरा जनता के सामने रखा गया उसको लेकर अनूपपुर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों की माने तो भाजपा जिला अध्यक्ष ने 2017 में इस बात की हठ योग करते हुए पैरों से चप्पल या जूते का परित्याग कर दिया कि जब तक भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलेगा तब तक अपने पैरों में जूता या चप्पल नहीं पहनेंगे। इस तरह से देखा जाए तो उन्होंने ऐसा किया भी और वह लगातार 6 वर्षों से गर्मी सर्दियों बारिश में नंगे पर घूम घूम कर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार करते रहें। 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर चर्चा थी लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। वहीं आज 23 दिसंबर को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके संकल्प को सरकार से जोड़ते हुए पूर्ण बताकर उनको जूता पहना दिया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री की यह पहल अनूपपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ-साथ चर्चा का विषय बना रहा। जिस तरह से शिवराज सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष के संकल्प को आधा अधूरा जनता के सामने पेश किया उसकी भी चर्चा अनूपपुर के राजनीतिक गलियारों में जम कर हो रही है।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष को खुद अपने हाथ से जूते पहनाकर उनका संकल्प पूरा कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं आ जाती, वह जूते नहीं पहनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के जूते पहनाने पर वह भावुक हो गए और पैर छूने के लिए झुके तो शिवराज ने उन्हें गले से लगा लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'रामदास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी हैं। ऐसे ही निष्ठावान और लगनशील कार्यकर्ताओं के कारण भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे राजनीतिक पार्टी बन गई है। रामदास पुरी 6 साल से बिना जूते-चप्पल रह रहे थे। पार्टी की सेवा में लगे थे।' रामदास पुरी ने 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुत से सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने हाथों से रामदास पुरी को जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा अपनी हित की बात नहीं करता, अब नये संकल्प के साथ कार्य करूंगा।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के आने से राजनीतिक गलियारों से कई सवाल उत्पन्न हो रहे थे। जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव 2023 में शिवराज सिंह ने लाडली बहन योजना का दाव फेंका था। उसे दांव पेंच के आगे कांग्रेस पार्टी चारो खाने चित होती नजर आई और भाजपा की सरकार ने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई। 21 दिसंबर को शिवराज सिंह का अमरकंटक में आना हुआ और जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की 6 वर्ष की कठोर संकल्प अंततः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के चरण पादुका भेंट किए जाने से समाप्त हुई। यह बड़ा ही भावुक क्षण था जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने रामदास पुरी को चरण पादुका भेंट की रामदास पुरी के आंखों से आंसू निकल आए और बड़े ही भावुक मन से उन्होंने शिवराज सिंह चैहान के जिंदाबाद होने के नारे लगाए। पूरा वातावरण भावुक एवं मार्मिक था। पार्टी कार्यकर्ता इस भावुक क्षण के गवाह बने।

राजेंद्रग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नई सरकार आपकी सेवा करेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कहीं बाहर जाऊंगा। जब तक जिऊंगा मेरी हर एक सांस अपने भांजे-भजियों के लिए चलेगी, लाडली बहनाओं के लिए चलेगी। इस दौरान 'हमें मामा वापस चाहिए' के नारे लगे, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी योजनाएं चालू रहेगी। जरूरत पड़ी मैं आपके बीच रहूंगा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिवसीय अमरकंटक प्रवास के दौरान ग्राम सकरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि लगातार कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में कार्य कर रहे हैं पूर्व के जिला अध्यक्ष के साथ भी कार्य किया है। वर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी बड़े ही सरल एवं सहज स्वभाव की जिला अध्यक्ष हैं और उनके कार्य की शैली अत्यंत ही सरल एवं सहज है। संगठन के प्रति निष्ठा भाव से जुड़े हैं छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं को जोडे रहते हैं। इनके मार्गदर्शन से ही जिले की तीनों विधानसभा चुनाव 2023 का चुनाव में परचम लहराया है। आने वाले समय में पार्टी के अन्य पदों पर भी आसीन होंगे और इनका सरल स्वभाव इन्हें अन्य जिला अध्यक्षों की अपेक्षा खास बनाता है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...