https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 2 दिसंबर 2023

अपडेट: अनूपपुर जिले की 3 सीटों की गिनती शुरू: अबतक के रूझानों में अनूपपुर,कोतमा भाजपा की पुष्पराजगढ में कांग्रेस को बढ़त


अनूपपुर। जिले की 3 विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में 14-14 टेबलों पर पर काउंटिंग हो रही है। सबसे पहले कोतमा सीट और आखिरी में पुष्पराजगढ सीट का परिणाम आएगा। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। जिले में मंत्री बिसाहू लाल सिंह सहित 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिले में 79.31 फीसदी मतदान हुआ है, जो 2018 के चुनाव से 6 फीसदी ज्यादा है। जहां भाजपा को कोई सीट नहीं मिली थी, जबकि कांग्रेस ने तीनों सीटों पर जीती थीं। वहीं अबतक के रूझानों में भाजपा की तीनों में बढ़त मिल रहीं हैं, इससे भाजपा में खुशी की लहर हैं। कांग्रेस पुष्पराजगढ में लगातार तीसरी बार जीत की ओर अग्रसर हैं।

पुष्पराजगढ़ के 12वे राउंड की गिनती में भाजपा उम्मीदवार हीरा सिंह श्याम को 19535, कांग्रेस उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह मार्को को 40413 वोट मिले। अनूपपुर में 9वें राउंड में भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह को 37393, कांग्रेस उम्मीदवार रमेश सिंह को 28502 वोट मिले। वहीं कोतमा में 9वे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सर्राफ को 28327, भाजपा उम्मीदवार दिलीप जायसवाल को 43478 वोट मिले।

अनूपपुर में गिनती 16 राउंड, जबकि कोतमा सीट पर 15 राउंड, इसके साथ पुष्पराजगढ़ में 20 राउंड ही गिनती होगी। अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा में 5, अनूपपुर में 15, एवं पुष्पराजगढ़ में 11 उम्मीदवार मैदान में है। जिले में इस बार कुल मतदाता 4 लाख 19 हजार 676, जिसमें 2 लाख 12 हजार 519 पुरुष, तो वही 2 लाख 7 हजार 151 महिलाओं ने मतदान किए। और थर्ड जेंडर 6 शामिल हैं।

अनूपपुर जिले में पिछली बार तीन विधानसभा सीट में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा ने एक भी सीट नहीं जीत पाई थीं। वही 2020 में बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। जहां उपचुनाव में अनूपपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने भारी जीत हासिल की थी। इस तरह से अनूपपुर जिले में दो सीट कांग्रेस एवं एक सीट बीजेपी की थी।

1 टिप्पणी:

  1. पुष्पराजगढ़ जनपद में फुंदेलाल सिंह मार्को जी विधानसभा चुनाव जीत कर रहे हैं

    जवाब देंहटाएं

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...