https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 3 दिसंबर 2023

अनूपपुर: जिले की 3 सीटों की गिनती समाप्‍त: अनूपपुर, कोतमा में भाजपा उम्मीदवार, पुष्पराजगढ से कांग्रेस को मिली विजय

अनूपपुर। जिले की 3 विधानसभा सीटों वोटो की गिनती समाप्‍त हो चुकी हैं जहां अनूपपुरकोतमा में भाजपा उम्मीदवार, पुष्पराजगढ से कांग्रेस को विजय मिली हैं। रविवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में 14-14 टेबलों पर पर काउंटिंग हो रही है। सबसे पहले कोतमा सीट और आखिरी में पुष्पराजगढ सीट का परिणाम आएगा। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था। वहीं मंत्री बिसाहू लाल सिंह अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रमेश सिंह को 20914 मतों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। वहीं कोतमा विधानसभा की सीट पर भाजपा ने कांग्रेस से छीनते हुए कब्‍जा किया। जहां कोतमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सर्राफ को 22969 वोट से हराया।


कोतमा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार दिलीप जायसवाल को 65086 वोट वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सर्राफ को 42117 मिलें। अनूपपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बिसहुलाल सिंह को 76692 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार रमेश सिंह को 55778 वोट मिले यहां बिसाहूलाल सिंह ने रमेश सिंह को 20914 मतों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। सभी चक्रों की गिनती पूरी हो चुकी है। डाक मतपत्रों की जानकारी अभी तक नहीं मिली हैं।

पुष्पराजगढ़ से उम्मीदवार भाजपा हीरा सिंह श्याम कांग्रेस उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह से सभी चक्रों की गिनती के बाद 3884 मतों से जीत गयें हैं। कांग्रेस उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह को 67105 उम्मीदवार भाजपा हीरा सिंह श्याम 63221 मत मिलें हैं। डाक मतपत्रों की जानकारी नहीं मिली।

अनूपपुर में गिनती 18वे चक्र में, जबकि कोतमा सीट पर 15 राउंड, इसके साथ पुष्पराजगढ़ में 20 राउंड ही गिनती होगी। अनूपपुर में 5, कोतमा में 15, पुष्पराजगढ़ में 11 प्रत्याशी मैदान में है। जिले में इस बार कुल मतदाता 4 लाख 19 हजार 676, जिसमें 2 लाख 12 हजार 519 पुरुष, तो वही 2 लाख 7 हजार 151 महिलाओं ने मतदान किए। और थर्ड जेंडर 6 शामिल हैं।

अनूपपुर जिले में पिछली बार तीन विधानसभा सीट में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा ने एक भी सीट नहीं जीत पाई थीं। वही 2020 में बिसाहू लाल सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। जहां उपचुनाव में अनूपपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस तरह से अनूपपुर जिले में दो सीट कांग्रेस एवं एक सीट बीजेपी की थी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...