https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 27 मार्च 2022

महिला अधिकारी पर अश्लील टिप्पणी शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला, गिरफ्तारी का प्रयास जारी

अनूपपुर। राज्य के अंतिम छोर में स्थित बिजुरी थाना अंतर्गत पदस्थ महिला अधिकारी पर फेसबुक पर दीपक उर्मलिया नामक युवक ने अश्लील टिप्पणी की थी। जिस पर महिला अधिकारी ने रविवार को बिजुरी थाने में लिखित शिकायत की। महिला अधिकारी की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 सहित कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। जानकारी अनुसार बिजुरी नगर निवासी बिलाल अहमद नामक युवक ने फेसबुक आईडी पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसके कमेंट बॉक्स में दीपक ने महिला अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अश्लील टिप्पणी की। महिला अधिकारी ने कहा कि इससे पूर्व भी सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ सांकेतिक भाषा का प्रयोग कर अभद्र टिप्पणी की जाती रही हैं। इस बार युवक ने आरोप लगाते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया हैं। मेरी सामाजिक छवि भी खराब हुई हैं। इसके साथ मुझे मानसिक आघात भी पहुंचा हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले के विरुद्ध न्यायालय का शरण भी लेंगे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए फरार आरोपी युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...