https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 27 मार्च 2022

राहगीरों को चाकू चमकाते दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवाटोला चौराहे के पास 27 मार्च की दोपहर आने जाने वाले राहगीरों को चाकू चमकाने व डराने की सूचना पर पुलिस ने जोगेन्दर चक्रधारी पिता सुखदेव 50 वर्ष एवं कमल देवांगन पिता भूकसाय देवांगन 35 वर्ष दोनो निवासी कल्याणपुर थाना सूरजपुर छ.ग. को गिरफ्तार करते हुए दोनो के कब्जे से चाकू जब्त करते हुए उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की बंधवा टोला चौराहे पर एक व्यक्ति अवैध रूप से चाकू लेकर लोगो को डरा धमका रहा है, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति चिल्ला चिल्ला कर मेरे खिलाफ जो रिपोर्ट किया है उसे आज नही छोडूंगा कह कर हांथ मे चाकू लिये हुये लोगो को धमका रहा था। जिसे घेराबंदी कर चाकू सहित जोगेन्दर चक्रधारी पिता सुखदेव एवं कमल देवांगन पिता भूकसाय को पकड़ते हुए दोनो आरोपी से चाकू जब्त करते हुए उन्हे गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ धारा 25बी आर्म्सा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...