https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 21 मार्च 2022

रायसेन में अजजा पर हमले के विरोध में विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

अनूपपुर। रायसेन जिले के चैनपुर और खमरिया क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के लोगों पर हुई हिंसा पर कार्रवाई की मांग को लेकर 21 मार्च को विश्वा हिन्दु परिषद बजरंग दल ने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को ज्ञापन सौंपा। विश्वा हिन्दु परिषद बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि अनुसूचित जनजाति के हिंदू बंधुओं पर जिन लोगों ने भी हमला किया है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि हिंदू विरोधी गतिविधियों को संचालित करने वाले कुख्यात बदमाश, पेशेवर तस्कर के समूह ने अनुसूचित जनजाति के लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने की घटना को अंजाम दिया। जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु और 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। होली के त्योहार पर यह घटना सुनियोजित थी। राष्ट्रीय बजरंग दल ने मांग की है कि ऐसे कृत्य करने वाले लोगों के अवैध कब्जों को तोड़ा जाए और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा प्रदान किया जाए। इसके साथ ही देशद्रोही गतिविधियों को संचालित करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...