https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 19 मार्च 2022

रेत खनन के लिए खोदे गढ़्ढे में दूसरे दिन दो की डूबने से मौत, एक का शव मिला दूसरे को ढूढ़ने का प्रयास जारी

अनूपपुर। शुक्रवार को 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत खबर अभी 24 घंटे बीते ही थे कि एक बार फिर जिला मुख्यालय स्थित ग्राम सीतापुर में सोन नदी में शाम 4 बजे 2 युवक फिर डूबने खबर मिली, जिस पर पुलिस और गोताखोर की टीम युवकों को ढूंढने के लिए प्रयास शुरू कर दिये। जहां 7 बजे एक युवक का शव ढूढ निकाला गया। दूसरे युवक को ढूढ़नेका प्रयासजारी हैं। अतरिक्त पुलिस अधिक्षक अभिषेक राजन ने बताया कि अनूपपुर निवासी आलोक केवट, और अभय द्विवेदी जिला मुख्यालय स्थित सोन नदी में नहाने गयें थे जहां नहाते हुए दोनो युवक नदी के बीच में रेत खनन के लिए खोदे गये गढ्ढे में समा गयें। जानकारी के बाद पुलिस पुलिस और गोताखोर की टीम युवकों को ढूंढने के लिए प्रयास शुरू कर दिये। जहां शाम 7 बजे गोताखोर ने एक युवक अलोक केवट का शव ढूढ़ने में सफलता पाई वहीं दूसरे युवक अभय द्विवेदी को ढूढ़ने का प्रयास जारी हैं। खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...