https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 26 मार्च 2022

अमचूर बनाने की मिल में लगी आग 20 लाख के नुकशान का दावा, कारणों का पता नहीं

अनूपपुर। जिले के कोतमा नगर में अमचूर बनाने की मिल में शनिवार सुबह 11.15 बजे भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने में 6 दमकल दो टैंकर पानी से मशक्कत के बाद 5 घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया गया। जानकारी अनुसार कोतमा के वार्ड नंबर 8 में स्थित मुकेश अग्रवाल के अमचूर बनाने की मिल में सुबह 11.15 बजे आग लग गई। आग की लपटे इतनी थी कि वहां रखा पूरा समान राख हो गया। संचालक का दावा है कि आग की वजह से लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग को काबू करने के लिए आसपास की नगर पालिकाओं के साथ कालरी के 6 दमकलो ने 5.5 घंटे में पुलिस की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला कायम कर जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...