https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 26 मार्च 2024

बिजुरी थाना क्षेत्र के कोरजा में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

 


एडीजीपी और एसपी ने किया घटनास्थल का निरिक्षण

अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला हैं। जिसके शरीर में चोट के निशान हैं, युवक की पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा हनुमान मंदिर रोड पर हेलीपैड के पीछे मंगलवार-बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मामले कर सूचना थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद मौका पंचनामा कर शव का पोस्टमार्डम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया।

हालांकि अभी तक मृत युवक की पहचान नही हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर सूर्या लिखा है, एडीजीपी ने सूचना देने वाले को तीस हजार रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...