https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 13 मार्च 2024

699 बूथों में भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरूआत, 10 दिन 2 घंटे का समय प्रतिदिन देंगे कार्यकर्ता

13 से 22 मार्च तक 10 दिन 2 घंटे का समय प्रतिदिन देंगे कार्यकर्ता

अनूपपुर। जिले के अंतर्गत आने वाले लगभग 699 बूथों पर 13 से 22 मार्च तक बूथ विजय संकल्प अभियान का कार्यक्रम चलेगा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने पत्रवार्ता में बताया कि जिले का बूथ प्रबंधन जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में जिले भर में आयोजित होगा। इस दौरान जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी एवं जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति रहें।

कार्यकर्ताओं को बूथ पर भेजा जाएगा

इस अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सभी बूथों पर भेजा जाएगा। वो इस‌ अभियान को सम्पन्न करेंगें। जिन‌ कार्यकर्ताओं की संबंधित बूथों पर‌ ड्यूटी लगाई जाएगी। वह 10 दिनों तक प्रतिदिन 2 घंटे‌ बूथ पर‌ समय दान करेंगे। साथ ही सौंपे गए निर्धारित कार्यों को सम्पन्न करेंगें।

370 वोट वृध्दि का लक्ष्य रखा

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पूर्व में प्राप्त मतों से 370 वोट वृध्दि का लक्ष्य है, यह पूरी तरह चुनावी कार्यक्रम है जिससे प्रत्येक बूथ पर‌ अपने मत प्रतिशत में वृद्धि करना पार्टी का लक्ष्य है। पूरे देश में 400 से अधिक सीटों को प्राप्त करना तथा मोदी‌‌जी को पुनः देश‌ का प्रधानमंत्री बनाने के लिये‌ भारतीय जनता पार्टी का ये महा अभियान है।

पार्टी ने जारी किए दिशा-निर्देश

इस अभियान में कुछ विशेष दिशा-निर्देश पार्टी ने जारी किए हैं। इसके अंतर्गत जो कार्यकर्ता बूथ विजय‌ संकल्प अभियान में बूथों पर जाएंगे उनको वो कार्यक्रम सम्पन्न करने होंगे। इसके अंतर्गत बूथों पर निवासरत समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक करना है। बूथ पर निवासरत समस्त वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करके‌ इस अभियान में सहभागी बनाना है। अनुसूचित जाति और जनजाति बस्ती में सम्पर्क करना शामिल है। इसके अतिरिक्त बूथों पर पन्ना प्रमुखों की बैठक, युवा सम्पर्क, लाभार्थी सम्पर्क, महिला सम्पर्क, धार्मिक स्थल और संस्थाओं से सम्पर्क, आंगनवाड़ी एवं उषा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क, किसानों की चौपाल करना और व्यापारिक एवं पेशेवर लोगों से सम्पर्क करना इस अभियान में शामिल हैं। बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं को नमो एप के बारे में जागरूक करना तथा एप से संबंधित समस्याओं का समाधान करना भी इस अभियान का हिस्सा रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...