https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 26 मार्च 2024

माता दर्शन करने जा रहे ग्रमीणों से भरा पिकअप बेकाबू होकर पलटा, 12 घायल


अनूपपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनो का कहर बंद होने का नाम नहीं ले रहा हैं। अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम नोनघटी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर कर पलट गई। जिससे सवार लोगों मची पुकार मच गई, 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी अनुसार देवरा गांव से कुछ लोग पिकअप में सवार होकर छत्तीसगढ़ के मरही माता दर्शन करने जा रहे थे। नोनघाटी के पास वाहन बेकाबू होकर पलट गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से 108 वाहन से घायलों को पुष्पराजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...