https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया डंपर, चालक की मौके मृत्यु

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कोलमी से शहडोल की तरफ जा रहा डंपर क्रमांक एमपी 18 एच 5149 ग्राम पसला के पास अनियंत्रित होकर आम के पेड़ में टकरा गया। जिससे इसमें चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्‍सालय अनूपपुर भिजवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत गुरुवार को सड़क हादस में कोलमी से शहडोल की तरफ जा रहें डंपर क्रमांक एमपी18 एच 5149 ग्राम पसला के पास अनियंत्रित होकर आम के पेड़ में टकरा गया। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि डंपर पलट गया और वाहन केबिन चपकने से वाहन चालक फंस गया। जिससे मौके पर मृत्यु हो गई। चालक की पहचान विश्राम प्रसाद कोल निवासी नौरोजाबाद जिला उमरिया के रूप में हुई है। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद चालक के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा सका। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...