https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 2 जनवरी 2024

तलाब में नहाने गये बुजुर्ग डूबने से मृत्‍यु, तीसरे दिन मिला शव

अनूपपुर। राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के बसही गांव के तलाब में शनिवार को नहाने गये बुजुर्ग पैर फिसलने से डूबने से मृत्‍यु हो गई। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बुजुर्ग की तलाश शुरू की मंगलवार की दोपहर बुजुर्ग का शव तालाब से निकाला गया।

राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसही के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को बुजुर्ग 55 वर्षीय इतवारी दास पनिका तालाब में नहाने गया था, जहां डूब गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी जिस पर एसडीआरएफ की टीम ने तीन दिनों बुजुर्ग इतवारी दास पनिका को ढूढती रहीं। घटना के तीन दिन बाद मंगलवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को तालाब से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...