https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

कोतमा सीईओ को हटाने जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर। जनपद पंचायत कोतमा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को हटाये जाने को लेकर अध्यक्ष जनपद पंचायत कोतमा ने शुक्रवार को कलेक्टर से मिलकर तीन बिन्दुओं का ज्ञापन सौंपा।

जनपद पंचायत कोतमा अध्यक्ष जीवन सिंह धुर्वे ने शुक्रवार को कलेक्टर से मिलकर तीन बिन्दुओं का ज्ञापन सौंप कर मांग कि हैं की जनपद पंचायत कोतमा प्रभारी जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी लालबहादुर वर्मा को नियम विरुद्ध प्रभार दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. सोनी 31 दिवस के लिए अवकाश में जाने पर लालबहादुर वर्मा को 31 दिवस के लिए आदेश किया गया था, लेकिन अभी तक प्रभारी के रूप में पदस्थ है। ज्ञात हो कि लालबहादुर वर्मा का मूल पद स्कूल हेडमास्टर का हैं। जपं कोतमा अध्यक्ष ने बताया कि लालबहादुर वर्मा जनपद कोतमा के ग्राम पंचायत पिपरिया के पुस्तैनी निवासी है, जो नियम विरुद्ध है। जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि जनपद कोतमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को स्थााई रूप से पदस्थ किया जायें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...