https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 9 जनवरी 2024

श्रुति बियानी चार्टर्ड अकाउंटेंट बन अनूपपुर का नाम किया रोशन

 


अनूपपुर। अगर कोई मेहनत और लगन से कार्य करें तो सफलता कदम चूमती हैं। अनूपपुर नगर के प्रति प्रतिष्ठित व्‍यवसाई विवेक बियानी की पुत्री श्रुति बियानी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार सहित जिले का नाम रोशन किया हैं। यह उपलब्धि श्रुति की मेहनत का श्रेय माता-पिता एवं गुरू जनों को बताया हैं।

अनूपपुर नगर के प्रति प्रतिष्ठित व्‍यवसाई विवेक बियानी की पुत्री श्रुति बियानी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार सहित जिले का नाम रोशन किया हैं। श्रुति बियानी की प्रारंभिक शिक्षा संत तुलसी मॉडल स्कूल अनूपपुर एवं हाई स्कूल कल्याणीका केंद्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक में पूरी कर नागपुर से सीए आर्टिकलशिप पूरी की। श्रुति बियानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ दादा अशोक बियानी, दादी किरण बियानी, पिता विवेक बियानी एवं माता जयश्री बियानी को देती है। श्रुति बियानी ने कहा कि सभी ने मेरे को पढ़ाई के लिए सदैव आगे ही बढ़ाया। जिसका परिणाम अब जाकर सामने आया। उन्होंने कहा कि अपना अधिकांश अध्ययन में देती थी और सफलता पाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...