https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 14 जनवरी 2024

दो बाइक सवारों की आमने-सामने हुई टक्कर,एक की मौके पर हुई मौत

अनूपपुर। जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पहिया वाहनों की आमने-सामने की भिड़त से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार ग्राम रविवार को कोहका से बेलडोंगरी के बीच घटित दुर्घटना में दोनों बाइक सवार काफी तेज गति आ रहे थे और एक दूसरे से टकरा गए, जिसमें एक बाइक सवार की मृत्यु मौके पर हो गई जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं दूसरा युवक तारकेश्वर सिंह निवासी बीजापुरी गंभीर रूप से घायल है जिसके सर पर गंभीर चोट हैं,  जिसे गंभीर हालत में राजेंद्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...