https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 24 जुलाई 2022

मूर्ति को खंडित कर चांदी की जनेऊ हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

अनूपपुर। बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर में शनिवार- रविवार की मध्यरात्रि हनुमान मंदिर में चोरी की घटना हुई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार बिजुरी थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 मौहरी में दुल्हि कुंड नदी के पास स्थापित हनुमान मंदिर में शनिवार- रविवार की मध्यरात्रि हनुमान जी की मूर्ति को खंडित करने के साथ ही मूर्ति को पहनाया गया, चांदी का जनेऊ चोरी कर लिया गया। जिसके बाद सुबह स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी होने के बाद थाने में सूचना दी, मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी ने जायजा लिया। पुजारी कमल प्रसाद उर्मलिया ने थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने तथा मूर्ति को खंडित पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पुलिस को एक हफ्ते के अंदर आरोपियों को पकड़ने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया में भी लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...