https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 23 जुलाई 2022

नगर की सत्ताि पाने भाजपा ने एक निर्दलीय पार्षद को पार्टी की दिलाई सदस्येता, दूसरा शाम तक हो सकता हैं शामिल

अनूपपुर। नगरीय निकाय के परिणाम के बाद अब सत्ता की कुर्सी का खेल चालू हैं। जिसके लिए सत्ताधारी दल बहुमत के करीब हैं जिसने नगर की सत्ता पाने की जुगत लगानी शुरू कर दी। मंत्री ने पद का उपयोग कर जिले के संगठन और अपनी साख बचाने के लिए हर हथकंडे अपना नगर की सत्ताा पर रहने के लिए नवनिर्वाचित पार्षदों को अपने पक्ष में करने का क्रम चालू हो गया हैं। रविवार की सुबह संगठन के लिए खुशी का पल रहा जब अनूपपुर नपा की वार्ड नंबर 12 निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता राधिका जय किशन बियानी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निज निवास ग्राम परासी पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया। नगर का सत्ता के लिए संख्या बल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया हैं। ज्ञात हो कि इस आशय की जानकारी शनिवार को हलचल अनूपपुर ने दी थी। वहीं सूत्रों की माने तो दोपहर बाद एक और निर्दलीय पार्षद भाजपा का दामन थाम सकता हैं। वहीं राजनीतिक विषेज्ञयों की माने तो भाजपा को सत्ता से दूर रखने खेल अभी बाकी है संभावना जताई जा रही है कि भाजपा कुछ भी कर ले किंतु अध्यक्ष की कुर्सी नहीं मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...