https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

अनूपपुर: जिला पंचायत के नतीजे: खाद्य मंत्री के क्षेत्र से भाजपा को मिली करारी हार, 7 कांग्रेस 2 भाजपा 2 निर्दलीयों ने मारी बाजी

अनूपपुर, 15 जुलाई (हि.स.)। जिला पंचायत चुनाव के नतीजों में प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह निर्वाचन क्षेत्र की पंचायतों के नतीजों ने जहां संगठन को काफी निराश किया है। वहीं यह भी साफ कर दिया कि अनूपपुर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर क्षेत्र की जनता की मंत्री बिसाहूलाल से नाराजगी को इस बात से भी समझा जा सकता है कि अनूपपुर जनपद पंचायत के वार्ड क्रं. 10 से चुनाव लड़ रहीं बिसाहूलाल की पुत्र वधु कुंवर बॉबी सिंह भी जीत से बहुत पीछे रह गईं।
भाजपा सिर्फ दो सीटों सिमटी जनपद पंचायत अनूपपुर में बिसाहूलाल के बेटे तेजभान वार्ड क्रं. 9 से मामूली बढ़त के साथ विजय हासिल की है, वहीं जिला पंचायत के नतीजों में में 11 सदस्यीय जिला पंचायत में कांग्रेस एक तरफा 7 क्षेत्रों में जीत गए है। शेष 4 में से 2 पर निर्दलीय और 2 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। दो निर्दलीय हैं, उनमें भी दोनो पुराने कांग्रेसी हैं।
कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की नाराजगी का पूरा फायदा कांग्रेस को मिलता दिखाई दे रहा हैं। जिला पंचायत के 11 वार्डो में 8 वार्ड में कांग्रेस हैं। पिछली बार जहां भाजपा के जिला पंचायत सदस्य रूपमती सिंह थी, वहीं इस बार कांग्रेस की प्रीति रमेश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बन सकती हैं। वहीं उपाध्यसक्ष नर्बदा सिंह का नाम आगें हैं।
विजयी उम्मीदवारों में वार्ड क्रमांक 1 से किरण चर्मकार निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 से भारती केवट भाजपा, वार्ड क्रमांक 3 से पार्वती राठौर भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 प्रीति सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 5 भूपेन्द्र सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 6 रंजीत सर्राटी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 7 रामजी मिश्रा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8 नर्मदा सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 भुवनेश्वरी सिंह कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 10 यशोदा सिंह कांगेस एवं वार्ड क्रमांक 11 से दरोगा सिंह कांग्रेस के विजयी हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...