https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 27 जुलाई 2022

दो जपं में जैतहरी में कांग्रेस और पुष्पराजगढ़ में भाजपा का अघ्यक्ष

उपाध्यक्ष में जैतहरी कांग्रेस पुष्पराजगढ़ में निर्दलीय ने मारी बाजी अनूपपुर। जिले में प्रथम चरण में जनपद पंचायत जैतहरी एवं पुष्पाराजगढ़ में बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यपक्ष पद के लिए मतदान हुआ। जहां जैतहरी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के राजीव सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की रुकमणी सिंह को हरा जीत हासिल की। जिसमें कांग्रेस के राजीव सिंह को 14 व भाजपा कि रुकमणी सिंह 9 वोट मिले। यहां जनपद के 23 वार्ड हैं। इनमें भाजपा के 6, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी जीते हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारो ने चुनाव लड़ा जिसमें से मनोज सिंह कांग्रेस के विजयी हुएं। वहीं दो जनपद पंचायत कोतमा और अनूपपुर में गुरूवार को अघ्याभक्ष एवं उपाध्योक्ष के लिए मतदान होगा। जनपद पंचायत पुष्पुराजगढ़ में अध्यक्ष में भाजपा की मिथलेश सिंह मरावी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की लक्ष्मीम बाई को हराया। जिसमें भाजपा की मिथलेश सिंह मरावी को 18 और कांग्रेस की लक्ष्मीबाई को 7 मत मिले। वही उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें से अशोक पांडेय ने जीत हासिल की। यहां कांग्रेस उम्मीमदवार तीसरे स्थाान में रहीं। जनपद पंचायत जैतहरी में कांग्रेस के राजीव सिंह ने पहली बार जनपद सदस्य का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष के लिए चुने गये। बुधवार को 23 जनपद सदस्यों ने मतदान किया जिसमें राजीव सिंह को 14 एवं भाजपा की रुकमणी सिंह 9 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारो ने चुनाव लड़ा जिसमें भाजपा के फुक्कू् सोनी को 4 एवं ममता पांडेय को 4 वहीं कांग्रेस के मनोज राठौर ने 15 वोट पाकर चुनाव जीत लिया है। जनपद पंचायत जैतहरी में कांग्रेस के 17 एवं भारतीय जनता पार्टी के 6 सदस्य जीत के आए थे। राजीव सिंह के पिता रोहित सिंह खेती करते हैं। रोहित सिंह बीए में अध्यनरत हैं। इन्होंने जैतहरी जनपद के वार्ड क्रमांक 7 से चुनाव लड़ा था। शुरुआत से वे ही कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में 25 जनपद सदस्यों ने मतदान में भाग लिया जहां अध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवारों में भाजपा की मिथलेश सिंह मरावी को 18 मत मिले। वहीं कांग्रेस की लक्ष्मीबाई को 7 मतों से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार रहें अशोक पांडेय ने 15 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं अन्यी प्रतिद्वंदियों में कांग्रेस की प्रभा पांडेय को 4 मत मिलें। जो तीसरे स्थापन पर रही। जबकि संगीता बाई को 5 मत एवं गोमती बाई को 1 मत मिलें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...