https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 11 जुलाई 2022

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल में रोपे गये पौधे

अनूपपुर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर 11से 25 जुलाई तक प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। पौधरोपण अभियान में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन के मार्गदर्शन में जिला जेल अनूपपुर में पौधरोपण किया गया। मध्यप्रदेश की जलवायु के अनुकूल पौधों का रोपण उन स्थानों पर किया जाना है जहां उनके उचित रख-रखाव एवं पानी आदि की व्यवस्था हो। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ ही तहसील विधिक सेवा समितियों के द्वारा भी पौधरोपण किया गया। जिला मुख्याललय में जेल परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विवेक शुक्ला, जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह, जेल अधीक्षक एम.एस. मार्को ने आंवला, जामुन सहित अन्य पौंधों का रोपण किया। इस दौरान जिला प्राधिकरण एवं जेल के कर्मचारी उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...