https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

सीबीएससी परिक्षा परिणाम में छात्राओं ने मारी बाजी, एकलव्य, नवोदय विद्यालय का परिणाम रहा शत- प्रतिशत

अनूपपुर। शुक्रवार को घोषित सीबीएससी परिणाम में जिले के केंद्रीय विद्यालयों से प्राप्त् जानकारी अनुसार छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी हैं। जिला मुख्यालय की एकलव्य विद्यालय का परिक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जहां कक्षा 12वीं के सभी बच्चों को सफलता मिली हैं। वहीं 10वी के 67 में 57 बच्चों को सफलता मिली हैं। जिसका 85 प्रतिशत परिणाम रहा। एकलव्य विद्यालय अनूपपुर एकलव्य विद्यालय अनूपपुर के प्रार्चाय ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं में 53 छात्र-छात्राओं ने परिक्षा दी जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता मिली। इसमे मुस्कालन सिंह ने 70 प्रतिशत अं‍क लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें 26 बच्चेा प्रथम एवं 27 द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैं। इसी तरह कक्षा 10वीं में 67 में 57 बच्चों को सफलता मिली, जिसमें प्रथम 17, द्वितीय 30 एवं तृतीय स्थान 10 छात्र-छात्राओं को मिला। नवोदय विद्यालय अमरकंटक नवोदय विद्यालय अमरकंटक में कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय के आदित्य सौरव सिंह ने 94.2% प्राप्त कर प्रथम स्थान,क्षितिज अग्रवाल ने 93.6% के साथ द्वितीय स्थान तथा निधि पटेल ने 89.4% प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में अनूपपुर के शिक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव की पुत्रि श्रुति श्रीवास्तव ने 93.2% प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया हैं। दूसरे स्थासन में साक्षी चंद्रवंशी ने 87.6% तथा प्रतीक सोनी 87.2% प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। प्राचार्य कविता सिंह ने बताया कि सभी विषयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी का सीबीएससी परीक्षा परिणाम उत्तम रहा। शुक्रवार को घोषित परीक्ष परिणाम में कक्षा 12वीं में रितेश अहिरवार ने 95.4% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शिवम सिंह धाकड़ 91.2% तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से अनुराग जैसवाल एवं शिखर कुमार सिंह अंक सामान होने से दोनो ने 85.8% के साथ किया हैं। कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान हरितिमा लाल 90.6% एवं द्वितीय स्थान निधि प्रसाद 88.8% तथा तृतीय स्थान आकांक्षा सिंह ने 85.6% प्राप्त किया। प्राचार्य अज़मल खान ने सभी विद्यार्थियों ने बताया कि छात्रों ने अपने परिश्रम से विद्यालय क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी सफ़ल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कल्याणिका विद्यालय अमरकंटक कल्याणिका विद्यालय अमरकंटक का कक्षा 12वीं में 97.8% एवं कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत रहा। वहीं 12वीं में विज्ञान समूह में जान्हमवी मिश्रा 93%, वाणिज्यस समूह में महक खत्री 90% एवं श्रीत्रिका सोनी 88% के साथ विद्यालय में प्रथम स्था‍न मिला। कक्षा 10वीं में आदित्यू प्रसाद सिंह ने 93% लेकर प्रथम स्थास में रहें। दूसरे स्थाय में तरूणंय मोदी 92.4% तीसरे स्थान में गौरव पाठक 91.6% प्राप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...