https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 29 अगस्त 2021

अरोपित ने नोटिस तमीली पर किया मना,उपनिरीक्षक से की अभद्रता का फाड़ा नोटिस

अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना में दर्ज प्रकरण में नोटिस तामील करने पहुंची पुलिस के साथ आरोपी चुनचुन सिंह ने अपशब्दो का प्रयोग करते हुए अभद्रता की और नोटिस लेने से मना कर दिया और घर के दीवार में नोटिस चस्पा करने पर आरोपी अपशब्दो का प्रयोग करते हुए नोटिस को फाड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 353, 294, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जानकारी के अनुसार भालूमाड़ा थाना में दर्ज अपराध पर धारा 294, 506 के आरोपी चुनचुन सिंह पिता शिवानंद सिंह को नोटिस तामील कराने सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद वर्मा 29 अगस्त की दोपहर उसके घर पहुंचा, जहां आरोपित ने नोटिस तामील करने से मना कर दिया, जिसके बाद सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने नोटिस घर में चस्पा करने लगा, जिस पर चुनचुन घर से बाहर निकलकर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए अभद्रता की और नोटिस को फाड़ दिया। जिसकी सूचना सहायक उपनिरीक्षक ने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जहां अधिकारियों के निर्देशन में आरोपित के विरूध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...