https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 अगस्त 2021

अनूपपुर: अमरकंटक हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

15 अगस्त को सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार से तीन लोगो की हुई थी मौत अनूपपुर। 15 अगस्त को मां नर्मदा के दर्शन के लिए रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत ग्राम पूर्वा निवासी सोनी परिवार अमरकंटक जाते हुए सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख जताया हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार की दोपहर ट्वीट कर लिखा की रीवा से अमरकंटक जाते समय सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रर्थना की हैं। हादसे अमरकंटक से तीन किमी पहले तेज गति में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराने से हुआ। जहां मौंके में एक एवं सही समय से ईलाज न मिलने से दो की मौत हो गई इसमे 4 घायल हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...