https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद में प्रधानमंत्री ने कृषि सखी चम्पा देवी से किया संवाद

नारी सशक्त होगी तो देश होगा सशक्त - प्रधानमंत्री मोदी

अनूपपुर। जैविक खेती के लिए जैविक कीटनाशक, खाद्य तैयार करने व इस सम्बंध में अभियान चलाकर प्रशिक्षण देने, नारी शक्ति मन में ठान ले तो परिवर्तन आता ही है। नारी सशक्त होगी, तो परिवार और देश भी सशक्त होता है।

दीनदयाल अंत्योदाय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहीं।

देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश सहित उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडू मणिपुर के एक-एक स्वयं सहायता समूह की हितग्राहियों से संवाद किया। जिसमें अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के ग्राम सोनियामार की कृष्णा स्वयं सहायता समूह की कृषि सखी चंपा सिंह से संवाद करते हुए उनके जीवन के संघर्ष तथा आत्मनिर्भर बनने के सफर को जाना।

प्रधानमंत्री से संवाद करते हुए कृषि सखी चंपा सिंह ने बताया कि उनका जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ है, १२ वर्ष की अल्पआयु में मेरे पिता का देहांत हो गया। जिसके चलते पढ़ाई में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। मॉ की सहायता के लिए जिम्मेदारी उठानी पड़ी। जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच संघर्ष का मार्ग तय करते हुए विवाह हुआ, दो माह में पति का आकस्मिक निधन हो गया। जिससे जीवन कठिन लगने लगा। इस बीच दीनदयाल अन्त्योदय योजना के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी तो उन्हे जीवन की राह आसान सी लगी और इस मार्ग पर चलकर समूह के माध्यम से कुछ नया करने का लक्ष्य निर्धारित किया। आजीविका मिशन के माध्यम से पांच प्रदेशों में आजीविका संवर्धन के प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर कौशल विकास व आजीविका संवर्धन के लिए सार्थक प्रयास प्रारंभ किए। 

चम्पा सिंह ने जैविक कृषि के लिए कीटनाशक खाद्य आदि के क्षेत्र में भी स्व-सहायता समूह के माध्यम से किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिस पर प्रधानमंत्री ने प्रसंशा व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री से ६ मिनट ३६ सेकण्ड तक कृषि सखी चम्पा सिंह से संवाद करते हुए उनकी बातें गम्भीरता से सुनी।

प्रधानमंत्री ने जैविक खेती के लिए जैविक कीटनाशक, खाद्य तैयार करने व इस सम्बंध में अभियान चलाकर प्रशिक्षण देने की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति मन में ठान ले तो परिवर्तन आता ही है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्त होगी, तो परिवार और देश भी सशक्त होता है।

प्रधानमंत्री ने चम्पा सिंह को नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए उनके कार्यों की सराहना करते हुए जैविक खेती सम्बन्धी प्रशिक्षण में टेक्नालॉजी का उपयोग कर ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर देश के अन्य राज्यों के स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया। उन्होंने ऑनलाईन टेक्नालाजी के कार्य में मध्यप्रदेश सरकार को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात भी कही। कृषि सखी चम्पा सिंह ने प्रधानमंत्री जी को अपने स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गये जैविक कृषि उत्पाद तथा कोरोना काल में सेनेटाईजर, मास्क, हैण्डवाश उत्पाद के संबंध में भी जानकारी दी। 

आत्मनिर्भर नारी शक्ति से वीडियो कांफ्रेंसिंग संवाद में केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह एवं केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सफर के संबंध में लघु फिल्म का प्रस्तुतिकरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...