https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर। फुनगा चौकी क्षेत्र में नाबालिक आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म किए जाने के मामला सामने आया है
, जहां पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों 26 वर्षीय इस्तहाज मंसूरी उर्फ शिब्बू पिता इजराइल मंसूरी एवं 23 वर्षीय सोहेल उर्फ शम्मी पिता मुस्तकीज मुसलमान दोनो निवासी खजूर चौक फुनगा को गिर तार कर उनके खिलाफ धारा 363, 376, 376 डी, 506, 34, 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3, 2, 5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए भालूमाड़ा थाना प्रभारी हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने 2 अगस्त की रात चौकी पहुंच शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बच्ची को शिब्बू व शम्मी द्वारा अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किए। दुष्कर्म के बाद अपने घर पहुंच परिजनों को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस 3 अगस्त की सुबह दोनो आरोपियों को उनके घर से गिर तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

2 टिप्‍पणियां:

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...