https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 2 मार्च 2021

साइबर सेल की मदद से 24 घण्टे में लूट का समान सहित आरोपित गिरफ्तार


अनूपपुर
। थाना रामनगर में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रास्ता रोक कर महिला के साथ लूट का अंजाम देने वालों को रामनगर पुलिस ने 2 मार्च को 24 घण्टे में लूट का सामान सहित आरोपित 25 वर्षीय सौरभ द्विवेदी, 22 वर्षीय राधेश्याम केवट एवं 21 वर्षीय राहुल यादव तीनों निवासी सुभाष नगर को कमला नगर के पास के जंगल से गिरफ्तार करतें हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी रामनगर आरके सोनी ने बताया कि फरियादी सरोज अगरिया पिता हरिहर अगरिया निवासी भलमुड़ी ने अपनी शिकायत 28 फरवरी को में बताया कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोक कर मेरी बहु से सोने, चांदी के जेवर सहित 2,140 रु0/ नगद लूट कर फरार हो गए है। जिस पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपितों की तलाश के लिए थाना रामनगर एवं सायबर सेल की विशेष टीम गठित की गई। वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रयोग करते हुए 2 मार्च को तीनों आरोपियों सौरभ द्विवेदी,राधेश्याम केवट एवं राहुल यादव निवासी सुभाष नगर को कमला नगर के पास के जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूट का सामान पायल, मंगलसूत्र, नाक एवं कान के झुमके बरामद किया गया है। आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करने पर उन्हे गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कार्यवाई थाना प्रभारी रामनगर आरकेसोनी, सउनि.पुष्पराज सिंह,विपिन विहारी, आरक्षक संजीव त्रिपाठी एवं सायबर सेल के राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार एवं पंकज मिश्रा शमिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...