https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 11 मार्च 2021

अनूपपुर के नयें सीएमएचओ डॉ. एससी राय होगें


कोरोना टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्रीने दिये थे हटाने के आदेश

अनूपपुर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में सह प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. एससी राय को स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल द्वारा गुरूवार को जारी आदेश में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार दिया गया हैं।

कोरोना टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर बुधवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेसिंग में सीएमएचओ अनूपपुर डॉ. बीडी सोनवानी को हटाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए एवं कलेक्टर से नए सीएमएचओ के नाम की जानकारी देने को कहा है। जिस पर 10 मार्च को स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल द्वारा आदेश जारी कर यह जिम्मेदारी डॉ. एससी राय को सौंपी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...