https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 25 अक्तूबर 2022

बुधवार को अन्कूट और गोवर्घनपूजा, दिवाली में घर-घर हुआ धन की देवी की विशेष पूजा अर्चना

दीपों व पटाखों से रोशनमय हुआ जिले का कोना कोना,हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, अनूपपुर। दीपों का पावन त्यौहार अर्थात रोशनी का त्यौहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर विजय का त्यौहार दीपावली मंगलवार 24 अक्टू्बर को जिला मुख्यालय सहित अमरकंटक, कोतमा, बिजुरी, राजनगर, चचाई, भालूमाड़ा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़ सहित अन्य ग्रामीण अचंलों में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां देर रात तक आतिबाजी का आनंद लिया। घर-घर धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही घरों की दीवारों से लेकर दरवाजों की चौखट, आंगन तक दीपों की लरियां तथा खूबसूरत रंगोली से सजाई गई। दीपावली के मौके पर बच्चों से लेकर युवाओं तक ने दीप जलाकर पटाखें फोड़े। दीपों की जगमगाहट तथा रंगीन लाईटों के साथ साथ आसमानों में फूटने वाले रंग-बिरंगी आतिशबाजी से धरती नहा उठा। दूसरे दिन मंगलवार 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के कारण सूतक लगने के कारण जिले भर के मंदिरों में ताला लगा रहा और बाजार बंद रहें। वहीं दीपोत्सव पर इस बार चीनी बाजार को झटका लगा है। लोगों ने चीनी सामानों को लेकर रुचि नहीं दिखाई। ज्यादातर सामान स्वदेशी ही बिके। इस दौरान बड़ा कारोबार रंग-बिरंगी लाइटों और लड़ियों का होता है,जो चीनी सामग्रियों से अटी रहती थीं, लेकिन इस बार लोगों ने इससे दूरी बनाकर रखी। कोविड के पहले तक दीपावली के लिए बाजारों में 70 फीसदी तक चीनी उत्पादों का कब्जा हो चुका था,लेकिन कोविड-बाद के बीते वर्षों में बाजार की प्रकृति और लोगों की सोच में बदलाव आया है। बाजार में जहां व्यापारी चीनी माल को रखने में खुद की साख में गिरावट के रूप में देखने लगा है,वहीं आम खरीददार को चीनी उत्पादों की आड़ में होने वाली ठगी का अंदाजा हो चुका है, इसलिए न तो व्यापारी चीनी उत्पादों को लेकर बहुत उत्साहित रहा और न ही आम ग्राहक। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा रामचंद्र अपने चौहद वर्ष के वनवास तथा रावण विजयी होने के बाद सीता व लक्ष्मण संग वापस अपने राज्य अयोध्या लौटे थे। जिसमें अयोध्यावासियों का हृदय अपने प्रिय राजा के आगमन में हर्ष से भाव विभोर था। उनके आगमन में स्वागत के तौर पर अयोध्यावासियों ने घी के दीए जलाए थे। कार्तिक मास की काली अमावस्या की वह रात्रि दीपों की रोशनी में रोशनी से जगमगा उठी थी। तब से आज तक भारतीय परिवेश में यह प्रकाश पर्व के रूप में दीपावली मनाया जाता है। त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक महत्व है। तमसो मां ज्योतिर्गमय अर्थात अंधेरे से ज्योति प्रकाश की ओर जाईए। दीपावली दीपों का त्योहार है। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है। दीपावली पर्व के आगमम से पूर्व ही जिले में व्यापारिक प्रतिष्ठनें सज कर तैयार हो गई थी। दीपावली की सुरक्षा व्यवस्थाओं में नगर की पुलिस रात भर गश्त लगाती नजर आई। कोतमा, भालूमाड़ा, राजनगर में भी दीपावली का पर्व पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। दीपावली के मौके पर नगर के लोगों द्वारा दीपावली का पूजन सामग्र, पटाखे, वस्त्र-मिठाईयों की जमकर खरीदारी की। मां काली की प्रतिमा की स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चन किया गयादीपावली के दूसरे परीवा होता था किन्तुर इस वर्ष सूर्यग्रहण के कारण अन्कूट और गोवर्घनपूजा 26 अक्टूबर को मनाया जायेगा। वहीं दिन आज व्यापारियों, मजदूरों, वाहन मालिको सहित अन्य श्रम से जुड़े कार्यक्रम बंद रहे, बाजार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताला लगा रहा।

रविवार, 23 अक्तूबर 2022

प्रसव पीड़ा में महिला के घर तक सड़क होने पर 2 किमी स्ट्रैचर से एंबुलेंस तक लाए; बच्ची को जन्म दिया

अनूपपुर। जिले के सुदूर क्षेत्रों में आज भी लचर व्यवस्था बनी हुई है। कई गांव ऐसे हैं जहां पहुंचने का कोई रास्ता नहीं हैं। जिससे ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां प्रसव से पीड़ित महिला को 2 किलोमीटर तक स्पाइन बोर्ड के सहारे 108 एंबुलेंस तक लाया गया। दर्द से कराह रही महिला को सड़क नहीं होने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी ऐसे सुदूर इलाकों में सड़कें नहीं होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिलने के चलते उनकी मौत हो गई है। मामला शनिवार को ददराटोला गांव का है। जहां गर्भवती महिला सूरजबती पति बुधराम सिंह को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। लेकिन 108 की पहुंचने के बाद भी मरीज तक जाने का रास्ता नहीं होने के चलते 108 कर्मियों के द्वारा मरीज को ले जाने के लिए पैदल स्पाइन बोर्ड पर 2 किलोमीटर तक पैदल चलकर एंबुलेंस तक लाया गया। और उसके बाद महिला को बेनीबरी चिकित्साललय में भर्ती कराया गया। महिला ने रविवार को लक्ष्मी के रूप में बच्ची को जन्म दिया और दोनों ही सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि पथरीली सड़कों एवं घने जंगलों पहाड़ों के बीच महिला को कठिन परिस्थितियों में 108 तक लाया गया। सड़कों में बड़े-बड़े पत्थर एवं फिसलन भरी सड़के थी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस और स्टाफ को धन्यवाद देते हुए बताया कि आज एंबुलेंस की मदद से मुश्किल काम आसान हुआ है। हैरानी इस बात की है आज भी कई ग्रामीण इलाकों में सड़क मार्ग नहीं होने के चलतें कई लोगों को जान जोखिम का खतरा बना रहता है। तो वही दूसरी ओर निर्वाचन के समय मतदान दल वहा भी पहुंच जाते है। जहां विकास भी नहीं पहुंचा होता है।

शनिवार, 22 अक्तूबर 2022

घर में सिंचाई कर रहें युवक की करंट की चपेट में आने से मौत

अनूपपुर। चचाई थाना अंतर्गत धिरौल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सा लय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना चचाई का निवासी 32 वर्षीय रामायण रजक पुत्र लेखराज रजक निवासी धिरौल अपने नव निर्मित घर में पानी की सिंचाई कर रहा है। उसके घर के ऊपर से 11 केवी की तार गया हुआ हैं। सिंचाई के दौरान रामनारायण रजक करंट के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह छत से नीचे गिरा गया। जिससे बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे ऑटो की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।

प्रेमी जोड़े ने दी जान:खेत में मिले सड़े शव, दोनों के परिवार को रिश्ते से था एतराज

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत वेंकटनगर में प्रेमी जोड़े का शव राकेश सोनी के खेत में पड़े हुए मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव बुरी तरह से सड़ चुके है। शनिवार सुबह राकेश सोनी के खेत में धान बोने वाले एक शख्स ने देखा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घर वालों को प्रेम से था एतराज पुलिस के अनुसार, वेंकटनगर निवासी 15 वर्षीय युवती और अमन पिता गणेश चौधरी (22) निवासी सिंघौरा 17 अक्टूबर की रात 12 बजे घर से गायब हो गए। अमन चौधरी अपने बुआ के यहां किराए के मकान में रहता था। दोनों का ही प्रेम प्रसंग पहले से ही चल रहा था। दोनों के घरवालों को भी इस बारे में जानकारी थी। कई बार घर वालों ने दोनों को ही दूर रहने की समझाइश दे चुके थे। लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 अक्टूबर को थाने में दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी थी। तभी राकेश सोनी के खेत में काम करने वाले एक शख्स ने दोनों की लाश देखी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची वेंकटनगर पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार कर साक्ष गवाह के कथन उपरांत शवों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर में पोस्टेमार्टम उपरांत परिजनों को कफन-दफन हेतु सौंपते हुए आगे की विवेचना में जुट गई है। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह से सड़ चुका था, कीड़े पड़ गए थे, जानवरों में भी शव को नोच लिया था। जिसके कारण शरीर के कई हिस्से अलग-अलग दिशा में फैले हुए थे। खेत के बगल में झाड़ियों होने के कारण दोनों का शव किसी ने भी नहीं देखा। लोगों ने बताया कि जानवरों ने ही शव को खींच कर ऊपर लेकर आए। वेंकटनगर से 1 से 2 किलोमीटर के दायरे में शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। शव मुख्यय मार्ग से मात्र 500 मीटर दूर पड़े थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि 17 की रात कि दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। शरीर को किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही और आगे की जांच कर रही हैं। घर वालों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता की 2 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके दादा बजरंग प्रसाद रविदास ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2022

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान परिचालन व्यवस्था में सुधार न होने पर एमएसटी संघ ने दी आंदोलन चेतावनी

संघ ने स्टेशन मास्टर व आरपीएफ को सौंपा ज्ञापन अनूपपुर। यात्री गाड़ियों का परिचालन सुव्यवस्थित तरीके से ना होने पर एमएसटी संघ ने शुक्रवार को अमलाई रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही रेल प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे भी लगाते हुए लोगों ने कहा कि यात्री गाड़ियों का परिचालन सही समय पर नहीं होने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्ञात हो कि अनूपपुर, शहडोल, उमरिया के बीच प्रत्येक दिन अप-डाउन करने वाले अधिकारी कर्मचारी, व्यवसायी, छात्र, छात्राओं, एमएसटी संघ सहित आमजन के द्वारा रेलवे की तानाशाही व परिचालन व्यवस्था से नाराज हैं। 22 अक्टूनबर को रेलवे स्टेशन में एमएसटी संघ के नेतृत्व में रेलवे की ढुलमुल कार्यप्रणाली से नाराज, ज्यादती बर्दाश्त न हो पाने की स्थिति में आक्रोशित होकर सैकड़ों लोगों के साथ सामूहिक रूप से नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए स्टेशन प्रबंधक से अपनी पीड़ा व्यक्त की। साथ ही यात्रा से परेशान लोगों ने स्टेशन मास्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परिचालन व्यवस्था सुव्यवस्थित नहीं कराई गई, तो यात्रियों के ओर से उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। स्टेशन मास्टर के ओर से संतुष्ट जनक सही जवाब न मिलने की स्थिति में आक्रोशित लोग आरपीएफ थाना पहुंचकर आरपीएफ निरीक्षक शहडोल मनीष कुमार के पास अपनी व्यथा सुनाई। मामले में आमजन को हो रही परेशानी को गम्भीरता से लेते हुए निरीक्षक मनीष कुमार के ओर से फोन से बातचीत कर स्टेशन मास्टर व जिम्मेदार अधिकारियों से बातचीत कर रेल के परिचालन व्यवस्था को सुधार कराए जाने का आश्वासन दिया। रेलवे की तानाशाही से परेशान लोगों में से कर्मचारियों ने बताया कि आए दिन हमें विलम्ब से पहुंचने की वजह से कार्यालय में अधिकारियों के शोकॉज नोटिस का जवाब देना पड़ रहा है। सरकारी काम भी सही समय पर नही हो पा रहे। नौकरी जिसके माध्यम से परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, उसमें तलवार लटकी हुई है। जिसे रेल प्रशासन के ओर से बिल्कुल गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और हम यात्रियों के साथ ज्यादती की जा रही है। वही छात्र-छात्राओं ने कहा कि ट्रेन के परिचालन की व्यवस्था स्थिर ना होने की वजह से हमारे पढ़ाई को लेकर भारी नुकसान हो रहा है। कारण सही समय पर हम अपने स्कूल कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे है। सुबह 9 बजे घर से निकलने के बाद रात्रि कालीन 9 से 10 बजे घर पहुंचते हैं। पूरा समय यात्रा करने में ही बीत जाता है। अनूपपुर से शहडोल की यात्रा में इन दिनों जहां आधे घंटे में यात्रा पूरी हो जाती थी, तो रेल प्रशासन के ओर से अप डाउन मिलाकर 6 घंटे का हमारा समय बर्बाद किया जा रहा है।

कारण बताओं नोटिस पर जिला अध्यक्ष कार्यशैली को लेकर उठे सवाल, लगाया दोहरी नीति का आरोप

पार्टी उम्मीरदवार के विरूध नप बरगवां में चुनाव लड़ने पर जिला भाजपा ने दो को थमाया नोटिस अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में 17 अक्टूबर को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। यहा भाजपा ने भाजपा से जीत कर नगर सत्ता की कुर्सी हासिल की। इससे जिला भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया में पार्टी के विरुध अनुशासनहीनता मानते हुए शुक्रवार को प्रभा रामनारायण उरमालिया एवं पवन कुमार गलवानी (चीनी) को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। नोटिस में यह भी लिखा है कि यदि 3 दिनों के अंदर जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाएगा। वहीं इस नोटिस पर भाजपा के लोगो ने ही सवाल खड़े कर दिये हैं। ज्ञात हो कि नगर परिषद में कांग्रेस ने घोषित अध्यक्ष प्रीति साहू और उपाध्यक्ष डॉ.राज तिवारी ने 16 अक्टूबर की रात भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। लेकिन, भाजपा दो गुटों में बंट गई। जिसका नतीजा रहा कि भाजपा द्वारा घोषित अध्यक्ष गीता गुप्ता के सामने भाजपा के ही पुराने कार्यकर्ता रहे रामनारायण उरमालिया की पत्नी प्रभा उरमालिया ने नामांकन दाखिल कर दिया। जबकि उपाध्यक्ष पद में डॉक्टर राज तिवारी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन भाजपा के पुराने कार्यकर्ता पवन कुमार गलवानी (चीनी) ने उनके सामने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद जिला भाजपा ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रभा रामनारायण उरमालिया, एवं पवन कुमार गलवानी (चीनी) को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। नोटिस में यह भी लिखा है कि यदि 3 दिनों के अंदर जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस नोटिस पर भाजपा के लोगो ने ही सवाल खड़े कर दिये हैं। सोशल मिडिया में जिला भाजपा अध्यक्ष से लोग सवाल कर रहें हैं कि इसके पूर्व नगरीय निकाय अनूपपुर, पसान, डोला, बरगंवा, अमरकंटक एवं डूमरकछार के चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वालो को बिना कारण बताओं नोटिस दिये तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे 6 नगरी निकाय के 19 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया था। जिस पर अनूपपुर की वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद कंचन गजेन्द्र सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष से सवाल करते हुए लिखा हैं कि गजेन्द्र सिंह, दीपक पटेल, छत्रपाल राठोर, रमा मिश्रा राजेश सिंह (भालूमाँड़ा), सिधार्थ त्रिवेदी (भालूमाँड़ा) सहित सभी निकायों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बिना नोटिस दिए ही सीधे 6 वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया गया था तो अब नोटिस क्यों. दोहरी नीति कैसे और क्यों..सीधे निष्कासन क्यों नहीं?। इसे लेकर पूरे जिले में पार्टी जिलाध्याक्ष की दोहरी मानसिकता के विरूध लामबंद हो रहें हैं। साथ ही कहा हैं कि इसके बाद राजेश सिंह पुन: पार्टी में अपने पुराने दायित्व में वापस आ गये। जिससे जिलाध्यक्ष की कार्यशैली से पार्टी कार्यकर्ता खासे नाराज हैं। 6 नगरी निकाय के 19 लोगों को दिखाया था बाहर का रास्ता 29 जून 2022 को जिले की 6 नगरी निकायों में अनूपपुर से 4, पासन में 5, अमरकंटक में दो, बनगंवा में 3, डूमरकछार में 3 एवं डोला में 2 के विरुध अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से कार्यवाही करते हुए पार्टी प्राथमिक से 6 वर्ष के लिए लिए निष्काशित कर दिया था। जिसमे अनूपपुर नगर पालिका में वार्ड 14 से जिला भाजपा उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, वार्ड 11 से जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक पटेल, वार्ड 1 से मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्रपाल राठौर एवं वार्ड 11 से महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रमा मिश्रा शामिल हैं। वहीं रमा मिश्रा टिकट न मिलने पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह और जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम पर कई आरोप लगाते हुए स्तीफा दे दिया था। नगर पालिका पासन से वार्ड 3 से भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी राजेश सिंह,सिंह, वार्ड 9 से मंडल अध्याक्ष सिघ्दारर्थ त्रिवेदी, वार्ड 9 से शिवदत्त त्रिवेदी, वार्ड 2 से मंडल मंत्री अजय यादव एवं वार्ड 18 से मंडल अध्य्क्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा इन्द्ररलाल केवट शामिल हैं। नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड 4 से पूर्व नपाध्यक्ष प्रभा पनारिया एवं एवंवार्ड 3 से पूर्व पार्षद कुसुम कली। नगर परिषद बनगवां के वार्ड 4 से अरूण कुमार मिश्रा,राजेश सोनी एवं एवं संतोष जयसवाल। नगर परिषद डूमर कछार के वार्ड शोभा तिवारी ,गीता गुप्ता एवं केशव यादव। नगर परिषद डोला से अवधेश राय एवं अखिलेश खिलेश त्रिपाठी शामिल रहें।

गुरुवार, 20 अक्तूबर 2022

चहेतों ठेकेदार को लाभ पर जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत को लोकायुक्त का नोटिस

श्री महाकाल लोक योजना में भ्रष्टाचार में 15 अधिकारियों से मांगा जबाब, 28 अक्टूबर के बाद दर्ज होगा प्रकरण अनूपपुर। उज्जैन की श्री महाकाल लोक योजना में भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले में लोकायुक्त ने नोटिस जारी किया है। जिसमें उज्जैन कलेक्टर के साथ 2 आईएएस तत्कालीन उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मनोनीत निदेशक सुजान सिंह रावत सहित दर्जन भर से ज्यादा अधिकारियों से जवाब मांगा है। श्री महाकाल लोग कार्य कारीडोर के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत के आधार पर जांच की गई। जिसके बाद टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर नोटिस दिया गया है। इन अधिकारियों पर अपने पद का दुरुपयोग कर ठेकेदार को महाकाल लोकारी रोड के निर्माण में आर्थिक लाभ देने और शासन को हानि पहुंचाने का आरोप है। लोकायुक्त द्वारा इन अधिकारियों को हमारे गए नोटिस में कहा गया है कि लोकायुक्त संगठन द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए हैं इस परियोजना में कई बड़े रसूखदार नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। लोकायुक्त की जानकारी के अनुसार श्री महाकाल लोक निर्माण के मामले में नोटिस जारी किया गया है टेक्निकल और विधि विभाग ने जांच की है जिसके बाद अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। 28 अक्टूबर के बाद अधिकारियों को जवाब प्रस्तुत करना है इसके बाद ही आगे प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक पर कार्यवाही में शिथिलता बरतने का कलेक्टर ने लगाया आरोप

आमाडांड कालरी पी-6 टिमकीटोला में अतिक्रमण हटाये जाने लिखा पत्र,तैयारी पूर्ण कर योजना बताने को किया निर्देशित अनूपपुर। आमाडांड खदान के विभिन्न स्थानों पर 26 जनवरी से धरना प्रदर्शन और विरोध आंदोलन निरंतर किये जाने एवं टिमकीटोला में अतिक्रमण हटाये जाने हेतु कलेक्टर सोनिया मीना ने पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को संभावित कानून व्यवस्था की स्थिति एवं प्रस्तावित कार्यवाही से अवगत कराये जाने हेतु 19 अक्टूबर को पत्र जारी करते हुये निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने पत्र में अब तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई हीलाहवाली तथा 7 लोगो के खिलाफ दर्ज किये मामले के 6 माह बाद भी थाना प्रभारी रामनगर द्वारा आज तक चालान प्रस्तुत नही किया गया। जबकि उक्त अपराध में सम्मिलित आरोपियों द्वारा ही वर्तमान स्थल पर विवाद और पुनः बाधा उत्प।न्नो की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी व चालानी कार्यवाही अभी तक न करने से अपराधियों व असामजिक तत्वों के हौसलों को और अधिक बल मिला है, जिसका कलेक्टर ने जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार आमाडांड कालरी पी-6 पैच टिकमीटोला में अतिक्रमण हटाने के संबंध में कलेक्टर सोनिया मीना ने पुलिस अधीक्षक को आमाडांड खदान का कार्य शुरू करवाने में निर्मित होने वाली संभावित कानून व्यवस्था की स्थिति एवं प्रस्तावित कार्यवाही हेतु पत्र लिखा था, लेकिन किसी तरह का जवाब नही मिलने तथा समस्याओं को गंभीरता से नही लेने के आरोप है। जिसके बाद कलेक्टर ने 19 अक्टूबर द्वारा जारी दूसरे पत्र के माध्यम से पुलिस द्वारा तैयारी पूर्ण कर योजना बताये जाने के उपरांत कार्यवाही हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुलिस के द्वारा सुझाये दिनांक व समय पर कानून व्यवस्था बनाए रखने उपस्थित होकर स्वयं कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। आमाडांड खदान के विभिन्न स्थानों पर कुछ लोगो द्वारा 26 जनवरी से धरना प्रदर्शन और विरोध आंदोलन निरंतर किये जाने पर कलेक्टर सोनिया मीना ने पुलिस अधीक्षक को 22 अप्रैल को लिखे पत्र के बावजूद पुलिस विभाग द्वारा क्या वैधानिक और दंडात्मक कार्यवाही की गई अवगत नही कराया गया। जिसके कारण पूरे परिस्थितियों में कार्यपालिक दंडाधिकारियों द्वारा उचित निर्णय लेना व कार्यवाही करना संभव नही हो पा रहा है। जनवरी 2022 से लेकर आज तक अनुविभागीय दंडाधिकारी, कोतमा एवं पूरे राजस्व अमले द्वारा कलेक्टर के निर्देशन में लगभग 20 बैठके, पुलिस विभाग, एसईसीएल के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के साथ समस्या के समाधान एवं समन्वय हेतु ली गई। इसके साथ ही कलेक्टर सोनिया मीना ने चेयरमैन कोल इंडिया और सीएमडी, बिलासपुर एसईसीएल से अनेकों बार ग्रामवासियों के लंबित मुआवजे और रोजगार के निराकरण के लिये अनुरोध किया गया और जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रभावितों और संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई है। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अन्य अति महत्वपूर्ण शासकीय कार्यो को निरंतर संपादित करते हुये आमाडांड खदान में चल रहे समस्या के समाधान के लिये प्राथमिकता से सार्थक प्रयास किये गए है और सभी हितबद्ध पक्षकारों के बीच समन्वय बनाये रखने की कोशिश की गई है। आमाडांड कालरी पी-6 टिकमीटोला में उत्खनन गतिरोध एवं अनेको बार कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने के बाद उपरांत कर्यवाही में शिथिलता प्रकट करने के कारण समस्या ने गंभीर रूप धारण किया है। उक्त मामले में अनुविभागीय दंडाधिकारी कोतमा के पत्र पर 4 अप्रैल को थाना रामनगर में 7 लोगो के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया और 6 माह व्यतीत हो जाने के बाद भी आज तक चालान प्रस्तुत नही किया गया है। जिसके कारण अपराध में सम्मिलित आरोपियों द्वारा ही वर्तमान स्थल पर विवाद और पुनः बाधा उत्पहन्नर की जा रही है। जिसके कारण वर्तमान में कार्य प्रारंभ न करने देने वाले आसामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है क्योंकि पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही नही की गई है। पूरे मामले में वर्तमान स्थल पर विद्यमान विवाद के संबंध में थाना प्रभारी रामनगर को एसईसीएल जमुना कोतमा द्वारा 12 से अधिक पत्र लिख सूचना देने के उपरांत भी मामले में पुलिस द्वारा टालमटोल करते हुये कई महीनों बाद अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि उक्त अपराधिक गतिविधियां संबंधित व्यक्तियों द्वारा पूर्व से ही की जाती रही है साथ ही प्रकरणों में प्रभावी गिरफ्तारी/चालानी कार्यवाही अभी तक न करने से अपराधियों व असामजिक तत्वों के हौसलों को और अधिक बल मिला है। जिस पर पुलिस द्वारा तत्परता से एफआईआर कायमी क्यो नही की गई एवं प्रत्येऔक एफआईआर में गिरफ्तारी व चालानी कार्यवाही की स्थिति क्या एवं पूर्ण क्यो नही की गई का जवाब मांगा है। साथ पुलिस द्वारा कायम किये गये अपराधिक प्रकरणों में गंभीरता से तत्काल वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अपराधियों को आवश्यकतानुसार जेल भेज कर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए ताकि असामाजिक तत्वों में कानून व्यवस्था बनाये रखा जा सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा है कि जल्द से जल्द अवगत कराये कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा उक्त समस्या के समाधान के लिये क्या कदम उठाये है। जिस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि उक्त कार्य संपादित करने हेतु क्या-क्या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है एवं उनका स्वरूप क्या हो सकता है, पुलिस द्वारा क्या-क्या योजना बनाई गई है एवं किस स्तर की तैयारी पूर्ण की जा चुकी है, भीड़/असामजिक तत्वों की संख्या व व्यक्तिवार चिन्हित करने की क्या स्थिति है अन्य कोई आवश्यक सूचना जो उक्त कार्यवाही संपादित किये जाने के पूर्व आवश्यक हो उसे तत्काल अवगत करायें जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

मंगलवार, 18 अक्तूबर 2022

महिला ने बदला बयान: कहा-अपहरण कर दबाव बनाकर कराया गया बालयोगी फर्जी मुकदमा, महिला ने पुलिस को बताई कहानी

अनूपपुर। लक्ष्मण दास बाबा पर महिला ने बलात्कार के आरोप लगाए थे। इस आरोप के बाद थाने में महिला की अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया था कि लक्ष्मण दास ने पीड़ित महिला का अपहरण कर लिया है। अब महिला ने एक वीडियो जारी कर शिकायतकर्ता उमाकांत मिश्रा पर ही अपहरण का आरोप लगाया है। उसने कहा कि जबरदस्ती दबाव डालकर बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। किशन चक्रधारी, सूरज यादव एवं उमाकांत मिश्रा ने शिकायत करते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को पीड़ित ने निर्भीक तरीके से बयान देते हुए बाबा लक्ष्मण दास पर बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला का 15 अक्टूबर को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया था। मेडिकल व कोर्ट के बयान दिलाने के बाद पीड़ित को ग्राम भेजरी में छोड़ दिया था। रात में लक्ष्मण दास के लोगों ने पीड़ित को हत्या की धमकी देकर अपहरण कर लिया था। पीड़ित अभी तक लापता है। उमाकांत मिश्रा ने इस पूरे मामले पर मांग की है कि पीड़ित अनुसूचित जनजाति के अनपढ़ महिला है। लक्ष्मण दास महिला की विवशता का फायदा उठाकर अपने आपको बचाने के लिए उसकी हत्या का षड्यंत्र कर सकता है। वह सारा आरोप पीड़ित को न्याय दिलाने वाले को पर लगा सकता है। महिला को सुरक्षा दी जाए और लक्ष्मण दास को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। यह है पूरा मामला दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 06 वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद दो बच्चों को पालना कठिन हो गया। करीब पांच साल पहले रोजी-रोटी के लिए आश्रमों में काम करने वालों के साथ गांव से अमरकंटक आ गई। उन्हीं के साथ अमरकंटक के बर्फानी आश्रम में बड़ा गेट बनने में मजदूरी की। करीब 3 माह यह काम किया। 150 रुपए रोज मजदूरी मिलती थी। गेट बनने के बाद बालयोगी लक्ष्मण दास ने मुझे और एक अन्य महिला को आश्रम में रोक लिया। दोनों आश्रम में सफाई का काम करने लगे। मुझे भी आजीविका का सहारा मिल गया। इसके करीब 2 महीने के बाद महंत ने अपने कमरे की सफाई कराने के बहाने बुलाया। उसने मेरे साथ बलात्कार किया और धमकी दी किसी को नहीं बताना, बताया तो जान से मार दूंगा। 3 दिन तक मैं आश्रम में रोती रही। मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित और डरी हुई थी। इसके बाद बर्फानी आश्रम की बदनामी के डर से अमरकंटक से 40 किलोमीटर दूरी पर बने बर्फानी आश्रम में रख दिया। लगभग 5 वर्षों में महंत ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। शारीरिक आर्थिक शोषण करता रहा। गांव वालों की मदद से छोड़ा आश्रम समय-समय पर सिर्फ मुझे और मेरे बच्चो को खाना कपड़ा देता रहा, कभी-कभी कुछ पैसा दे देता था। वह कहता था तुम किसी से कुछ नहीं कहना, तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा। मैं पैसे वाला हूं, ऊपर तक पहुंच है, जो चाहूं वो कर सकता हूं। मैंने कई बार भागने का प्रयास किया, तो उसके आदमी मुझे धमकी देकर पकड़ लेते थे। मैं बालयोगी लक्ष्मण द्वारा बर्फानी आश्रण के महन्त के अत्याचारो से तंग आ चुकी हूं। मेरे पास कोई रास्ता नहीं है। मैं अपने गांव वालों के सहयोग से रात में 12 बजे अमरकंटक थाना आई, तब जाकर शिकायत की।

लक्ष्मण दास बाल बडे़ संगठन के पदाधिकारी, इसलिए नहीं हो रही कार्रवाई, जयस ने लगाये आरोप गिरफ्तार करने सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर। अमरकंटक के महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी पर महिला ने 14 अक्टूबर को शोषण के आरोप लगाते हुए अमरकंटक थाने में मामला दर्ज कराया। महिला ने कहा था कि बर्फानी आश्रम के लक्ष्मण दास बाल योगी ने पांच साल में कई बार दुष्कर्म किया था। बाबा ने दोनों बच्चों और उसे मारने की धमकी दी थी, इसलिए वह बाबा की प्रताड़ना सहती रही। मंगलवार को जयस ने बाबा की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसडीओपी सोनाली गुप्ता को ज्ञापन सौंपा हैं। इसके साथ ही वर्तमान टीआई को हटाने की मांग की है। आदिवासी महिला के आरोप पर बाबा लक्ष्मण दास के खिलाफ अमरकंटक पुलिस ने 376 का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किये जाने पर जयस ने आरोप लगाया हैं कि आरोपित बड़े राजनैतिक दल का पदाधिकारी है, इसलिए उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी महिला अपनी इज्जत दांव पर नहीं लगाएगी, लेकिन पुलिस प्रशासन इतने संवेदनशील मामले को भी जिम्मेदारी के साथ नहीं ले रहा है। साथ ही कहा हैं कि कई तरह के अपराध पहले भी अमरकंटक में होते आए हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की नाकामी की वजह से किसी भी संगीन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नही की गई। उन्होंने मांग की हैं कि बाबा लक्ष्मण दास को तत्काल गिरफ्तार करते हुए वर्तमान टी.आई को अमरकंटक से हटाते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। यह है पूरा मामला दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 06 वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद दो बच्चों को पालना कठिन हो गया। करीब पांच साल पहले रोजी-रोटी के लिए आश्रमों में काम करने वालों के साथ गांव से अमरकंटक आ गई। उन्हीं के साथ अमरकंटक के बर्फानी आश्रम में बड़ा गेट बनने में मजदूरी की। करीब 3 माह यह काम किया। 150 रुपए रोज मजदूरी मिलती थी। गेट बनने के बाद बालयोगी लक्ष्मण दास ने मुझे और एक अन्य महिला को आश्रम में रोक लिया। दोनों आश्रम में सफाई का काम करने लगे। मुझे भी आजीविका का सहारा मिल गया। इसके करीब 2 महीने के बाद महंत ने अपने कमरे की सफाई कराने के बहाने बुलाया। उसने मेरे साथ बलात्कार किया और धमकी दी किसी को नहीं बताना, बताया तो जान से मार दूंगा। 3 दिन तक मैं आश्रम में रोती रही। मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित और डरी हुई थी। इसके बाद बर्फानी आश्रम की बदनामी के डर से अमरकंटक से 40 किलोमीटर दूरी पर बने बर्फानी आश्रम में रख दिया। लगभग 5 वर्षों में महंत ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। शारीरिक आर्थिक शोषण करता रहा। गांव वालों की मदद से छोड़ा आश्रम समय-समय पर सिर्फ मुझे और मेरे बच्चो को खाना कपड़ा देता रहा, कभी-कभी कुछ पैसा दे देता था। वह कहता था तुम किसी से कुछ नहीं कहना, तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा। मैं पैसे वाला हूं, ऊपर तक पहुंच है, जो चाहूं वो कर सकता हूं। मैंने कई बार भागने का प्रयास किया, तो उसके आदमी मुझे धमकी देकर पकड़ लेते थे। मैं बालयोगी लक्ष्मण द्वारा बर्फानी आश्रण के महन्त के अत्याचारो से तंग आ चुकी हूं। मेरे पास कोई रास्ता नहीं है। मैं अपने गांव वालों के सहयोग से रात में 12 बजे अमरकंटक थाना आई, तब जाकर शिकायत की।

अनूपपुर में होगी कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय की स्थापना– खाद्य मंत्री

अनूपपुर। जिले में कृषकों को खाद, बीज एवं संयंत्र आदि की आवश्यकता को देखते हुए, कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय की आवश्यवकता जिले के गठन के समय से की जा रही थी। आवश्यकता एवं मांग को देखते हुए कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सोमवार 17 अक्टूबर को मंत्री परिषद की बैठक में अनूपपुर सहित 16 जिलों में जिला सहायक अभियांत्रिकी कार्यालय खोलने की मंत्री परिषद की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्यालय के कार्य के सुचारू संचालन एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सहायक कृषि यंत्री, यांत्रिकी सहायक, लेखापाल, सहायक ग्रेड 02, सहायक ग्रेड 03, भृत्य आदि के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह मंगलवार को बताया कि विधानसभा अनूपपुर में कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय की स्थापना वर्ष 2003 में अनूपपुर को जिले के रूप में गठन किये जाने के बाद भी नहीं की गई थी, जिसके लिए कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। विभागिय मंत्री कमल पटेल द्वारा प्रस्ताक की गंभीरता समझते हुए उसे मंत्री परिषद के अनुमोदन के लिए तुरंत भेजा। जिस पर मंत्रीपरिषद की बैठक में कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय की स्थापना पर स्वीकृति प्रदान की गई। खाद्य मंत्री ने बताया कि अनूपपुर जिले में कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय की स्थापना से कृषकों को कृषि उपकरण आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे जिससे वह आधुनिक तकनीक से कृषि एवं उन्नत फसल का लाभ ले सकेंगे। जिले के आमजन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह का आभार व्यक्त किया गया है।

नर्मदा के तट पर ऐतिहासिक कल्पवृक्ष गिरने की कगार पर पहुंचा, बाढ़ से मिट्टी कटाव जड़ खोखली

प्रशासन की अनदेखी अबतक नहीं किये गये धरोहर को सहेजने की पहल, ग्रमीणो ने लगाई गुहार अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयलारी के ग्राम सिवनी संगम में स्थित ऐतिहासिक कल्पवृक्ष गिरने की कगार पर पहुंच चुका है। जिसको लेकर जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से इसके संरक्षण को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जाने से यह ऐतिहासिक वृक्ष कभी भी धराशाई हो सकता है। इस वर्ष बारिश के मौसम में नर्मदा नदी में आई बाढ़ तथा तेज वर्षा के कारण कल्पवृक्ष की जड़ों में स्थित मिट्टी का कटाव हो जाने से इसकी जड़ें पूरी तरह से खोखली हो गई है। जिससे यह कभी भी धराशाई हो सकता है। प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में ऐसी ही स्थिति निर्मित हो जाती है जहां मिट्टी का कटाव धीरे धीरे होते हुए पेड़ की जड़ों तक पहुंच गया। वर्ष 2015 में कल्पवृक्ष के संरक्षण के लिए पंचायत द्वारा 15 लाख रुपए की लागत से रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया गया था, जिससे कि नर्मदा में आने वाले बाढ़ से इस पेड़ का बचाव किया जा सके। लेकिन यह भी भ्रष्टाचार का शिकार हो गया और कुछ ही दिनों में यह रिटेनिंग वॉल टूट गई। तत्कालीन समय में प्रशासन द्वारा जांच गठित की गई जिसके बाद इसके संरक्षण के प्रयास दोबारा नहीं किए गए। ऐतिहासिक महत्व : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कल्पवृक्ष समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त हुआ था। यह ऐसा वृक्ष है जिसके समक्ष जो भी कल्पना की जाए वह पूरी हो जाती है। जिसके कारण इस वृक्ष का ऐतिहासिक महत्व है। ग्राम सिवनी संगम में नर्मदा नदी के किनारे यह स्थित है। नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर होने की वजह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर इस की पूजा अर्चना करते हुए अपनी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। पूरे देश में यह वृक्ष सीमित स्थानों पर ही स्थित है इस वजह से भी इसका महत्व बहुत ज्यादा है, लेकिन जिला प्रशासन इसके संरक्षण को लेकर जरा भी गंभीर नहीं दिखा रहा है। सरपंच ग्राम पंचायत कोयलारी बलवंत सिंह ने बताया कि कुछ महीने पूर्व अपर कलेक्टर यहां पर पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। इस दौरान उनको वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया था। यदि जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो यह ऐतिहासिक वृक्ष धराशाई हो जाएगा।

सोमवार, 17 अक्तूबर 2022

नगर परिषद बरगवां(अमलाई) में भाजपा ने भाजपा को हराया, कोतमा में कांग्रेस, बिजुरी में भाजपा का परचम

जिले की नगरीय निकाय में 1 कांग्रेस 2 में भाजपा ने जमाया कब्जा अनूपपुर। जिले के तीन नगरीय निकायों में सोमवार को निर्वाचित पार्षदो ने अध्यकक्ष और उपाध्यरक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही निर्धारित तिथि व समय पर विधि किया। बरगवां(अमलाई) के अध्यक्ष पद पर गीता गुप्ता एवं उपाध्यवक्ष डॉ.राज अशोक तिवारी निर्वाचित हुए। वहीं नगर पालिका कोतमा में अध्यकक्ष अजय सराफ अंगा व उपाध्यक्ष वैशाली ताम्रकार एवं बिजुरी में अध्यक्ष शहबिन पनिका व प्रीति शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। ज्ञात हो कि नवगठित नगर परिषद बरगवां(अमलाई) में भाजपा ने रविवार की रात कांग्रेस ने अपने दल की ओर से नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अधिकृत उम्मीदवारों की घोषण की जिसमें वार्ड क्र.11 की प्रीति साहू को अध्यक्ष पद के लिए एवं वार्ड क्र.10 के डां.राज तिवारी को उपाध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया। किन्तु कुछ देर बाद रात में ही भाजपा ने कांग्रेस खेमे में सेध लगाते हुए 3 पार्षदो को अपने पक्ष में करते हुए पार्टी की सदस्यता दिला सुबह पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बना दिया। जिसमें अध्यक्ष पद पर गीता गुप्ता एवं उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राज अशोक तिवारी के साथ सविता बैगा को शामिल करा कांग्रेस को पटखनी दी। इसके बाद बरगवां (अमलाई) में भाजपा से भाजपा की जंग हो गई। यहा कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं खड़ा किया बल्कि भाजपा के दूसरे गुट को सर्मथन दिया किन्तु जीत नहीं दिला सकें। इसके बाद कांग्रेस ने तीनो पार्षदो को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्काशित कर दिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना के दिशानिर्देशों पर जिले की तीनो नगरीय निकायों में नियुक्तम पीठासीन अधिकारी व सहायक पीठासीन अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए निर्वाचन कराया। नगर परिषद बरगवां(अमलाई) नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में भाजपा ने भाजपा को हराया हैं। पीठासीन अधिकारी एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी व तहसीलदार अनूपपुर सहायक पीठासीन अधिकारी भागीरथी लहरे ने दायित्व का निर्वहन करते हुए अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का निर्वाचन कराया। जिसमें भाजपा से अध्यक्ष पद पर गीता गुप्ता ने 15 में से 09 मत पाकर निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की ही प्रभा रामनारायण उरमलिया को पराजित किया, मात्र 06 मत प्राप्त हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के डॉ. राज अशोक तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की ही पवन कुमार चीनी को 15 में से 08 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। पवन कुमार चीनी को 07 मत प्राप्त हुए।
नगर पालिका परिषद कोतमा नगर पालिका कोतमा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा एम.आर.कोल पीठासीन अधिकारी व तहसीलदार कोतमा ईश्वकर प्रधान सहायक पीठासीन अधिकारी दायित्व का निर्वहन करते हुए अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का निर्वाचन कराया, जिसमें कांग्रेस के अजय सराफ अंगा अध्यक्ष पद पर पर 15 में से 08 मत पाकर भाजपा के अभिषेक सराफ को एक मतो से पराजित किया। भाजपा को 15 में से 07 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की वैशाली ताम्रकार ने भाजाप की छाया सोनी को एक मत से पराजित किया। जिन्हें 15 में से 08 मत प्राप्त हुए।
नगर पालिका बिजुरी नगर पालिका बिजुरी में पीठासीन अधिकारी व एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया ने व सहायक पीठासीन अधिकारी आदित्य द्विवेदी नायब तहसीलदार ने सोमवार 17 अक्टूबर को निर्धारित तिथि व समय पर बिजुरी नपा अध्यक्ष और उपाध्यीक्ष के निर्वाचन में भाजपा की शहबिन पनिका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की नंदिनी धनवार को 15 में से 08 मत पाकर निर्वाचित हुईं। नंदिनी धनवार को 15 में से 07 मत प्राप्त हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रीति शर्मा ने कांग्रेस की ज्ञानदेवी सिंह चौहान को एक मत से पराजित करते हुए बिजुरी नपा के उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। प्रीति शर्मा को 15 में से 08 मत प्राप्त हुए, वहीं ज्ञानदेवी सिंह चौहान को 15 में से 07 मत प्राप्त हुए।

रविवार, 16 अक्तूबर 2022

कांग्रेस के घोषित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा ने लगाई है ट्रिक एक के बदले लिए 3 विकेट अनूपपुर। सोमवार 17 अक्टूबर को जिले की तीन नगरिय निकाय मे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के होने वाले है चुनाव को लेकर जहां सरगर्मी जोरो पर है तो वही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेसियों के खेमे में सेंध लगाते हुए नगर परिषद वर्ग मामला ही के तीन पार्षदों को अपनी ओर लेकर पार्टी की सदस्यता दिला दी है। जिससे नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का रास्ता साफ हो गया है। ज्ञात हो कि अभी कुछ देर पहले ही कांग्रेस ने नगर परिषद बरगवां अमलाई के लिए घोषित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उम्मीदवारों की घोषणा की थी वही उम्मीदवार भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में ग्रहण कर लिया है यह एक बहुत बड़ा झटका कांग्रेस पार्टी को भाजपा के द्वारा दिया गया कांग्रेस ने भाजपा के एक पार्षद को तोड़कर कोतमा में जो ढिंढोरा पीट रही थी उसका मुंह तोड़ जवाब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज दिया गया है जिसके कारण कांग्रेसी खेमे में मातम छा गया है।नगर परिषद बरगवां अमलई में कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी श्रीमती प्रीति साहू एवं उपाध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी डॉ.राज तिवारी ने निर्वाचन के पूर्व ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है,इनके साथ वार्ड क्रमांक 10 की की पार्षद श्रीमती सविता बैगा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अब राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि भारतीय जनता पार्टी पहले से ही बरगवा में मजबूत स्थिति में थी अब इन कांग्रेश के पार्षदों के आने से भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

लहसुन की बोरियों के नीचे 67 किलो गांजा ले जा रहा वाहन जप्तश,आरोपित की तलाश जारी

6 लाख 70 हजार का गांजा सहित कुल 10 लाख की जप्तीह अनूपपुर। चचाई थाना अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पिकप क्र० सी.जी.15 डी.पी.5741 में लहसुन की बोरियों के नीचे 67 किलो ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 70 हजार रुपये का रख कर बिक्रय के लिए ले जा रहें रास्तेर में पुलिस ने वाहन को रोकते कुल 9,96,000/- रूपये वाहन सहित जप्तय किया। थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एन. प्रजापति ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के मार्गदर्शन, अति पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओ(पी) कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में चचाई को सूचना मिली की अनूपपुर, चचाई, विवेकनगर, अमलाई तरफ से पिकप क्र० सी.जी.15 डी.पी. 5741 में लहसुन की बोरियों के नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा चालक रखकर आ रहा हैं। जिस पुलिस ने विवेकनगर के पास वाहन को रोकने का प्रयास करने के पूर्व चालक पुलिस को देखकर जंगल तरफ भाग गया। पिकप की जांच करने पर 32 बोरी लहसुन के नीचे 04 बोरियों में 76 पैकेट में 67 किलो अवैध गांजा था जिसकी कीमती 6 लाख 70 हजार रूपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा, लहसुन एवं पिकप वाहन को जप्तर करते हुए वाहन कीमती तीन लाख रूपये, लहसुन कीमती 26 हजार रूपये की कुल कीमत 9 लाख 96 हजार रूपये की जप्ती की। जिस पर अपराध धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपित की तलाश की जा रही है। कार्यवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एन. प्रजापति सहित सउनि महिपाल प्रजापति, प्रआर अमृत लाल, शिव प्रसाद, आरक्षक अब्दुल कलीम, चालक अरविन्द परमार शामिल रहें।

शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2022

महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बाल योगी पर लगा दुष्कर्म का आरोप,अमरकंटक थाने मामला दर्ज

पीडिता आश्रम में करती थी सफाई का कार्य, मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है अनूपपुर। मां नर्मदा उद्गम अमरकंटक के बर्फानी आश्रम बाबा लक्ष्मण बालयोगी पर दुश्कंर्म करने का आरोप लगा हैं। पीड़िता ने शुक्रवार को इसकी शिकायत अमरकंट थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में दुश्कार्म, जान से मारने की धमकी देने समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बालयोगी ने आश्रम में काम के दौरान अपने कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़िता ने कहा कि उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा हैं। पीड़िता ने बताया कि वो डिंडौरी जिले से काम करने आई थी, उनके पति का स्वर्गवास हो गया था, जिसके बाद परिवार को चलाने के लिए आश्रम में मजदूरी करने आई थी। जहां बालयोगी ने उसके साथ गंदी करतूत की। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। बालयोगी बाबा बर्फानी आश्रम से 40 किलो मीटर दूर रखा है, जहां कभी कपड़े और कभी कुछ पैसे देता हैं। मुंह खोलने पर जान से मार दूंगा, ऐसी धमकी देता हैं। इन सबसे थक हारकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। आश्रम बाबा लक्ष्मण बालयोगी 2018 में कोतमा विधानसभा से भी निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग और वर्तमान में मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है, एवं राष्ट्रीय मजदूर संघ का अध्यक्ष हैं। ज्ञात हो कि इसके पहले भी बालयोगी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहें। उन्होंने अमरकंटक तीर्थ स्थल पर महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी ने सोशल मीडिया पर वर्ग विशेष को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद अमरकंटक में नाराज लोगों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अमरकंटक में बर्फानी आश्रम के संरक्षक भी हैं. वहीं अमरकंटक में पार्षद चुनाव में अपने हाथ आजमा चुके हैं। कुछ दिन पहले लक्ष्मण दास बाल योगी ने फेसबुक पर वर्ग विशेष पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद नाराज लोगों ने अमरकंटक में हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही बर्फानी आश्रम का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है और लक्ष्मण दास बाल योगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सहायक उपनिक्षिक अमरकंटक विशाखा उर्वेदी ने बताया कि आश्रम में महिला काम करती थी, उसी दौरान बाबा पर दुश्क र्म करने का आरोप लगा हैं। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। महिला से पूछताछ की जा रही हैं। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार, 11 अक्तूबर 2022

कोतमा नपा में भाजपा को झटका: एक पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ,कमलनाथ के सामने ली सदस्यता

परिषद में कांग्रेस मिला पूर्ण बहुमत, सख्या हुई 8 अनूपपुर। कोतमा नगर पालिका में नगर सरकार बनाने की जद्दोजहद में जुटी भाजपा को जोर का झटका देते हुए एक नवनिर्वाचित पार्षद ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली जिससे कांग्रेस के पार्षदों की संख्या हुई 8 हो गई। और कोतमा में कांग्रेस बहुमत में आ गई है। जिले में हुए तीन नगरीय निकाय चुनाव में 17 अक्टूबर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नगर सरकार बनाने में लगी हुई थीं, इसी बीच कोतमा में कांग्रेस ने भाजपा को झटका देते हुए भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जिससे कोतमा नगर पालिका में कांग्रेस का पूर्णत: कब्जा हो गया है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कोतमा के वार्ड क्रमांक 14 के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद मोहम्मद मुफीद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि मोहम्मद मुफीद ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली है। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के 7 पार्षद, भाजपा के 6 पार्षद और 2 निर्दलीय निर्वाचित हुए थे। वार्ड क्रमांक 14 के निर्वाचित पार्षद के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्षदों की संख्या अब 8 हो गई है। इस तरह 15 वार्डों वाले नगर पालिका में कांग्रेस अब नगर सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। आने वाले 17 अक्टूबर को नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है।

शनिवार, 8 अक्तूबर 2022

नगरीय निकायों बिजुरी, कोतमा, बरगवां (अमलाई) में अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष का निर्वाचन 17 अक्टूबर को, पीठासीन अधिकारी नियुक्त

अनूपपुर। जिले के तीन निकायों में संपन्न पार्षद पद के निर्वाचन के पश्चात अब अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने शनिवार को जारी आदेश में नगर पालिका बिजुरी एवं कोतमा तथा नगर परिषद् बरगवां (अमलाई)में सोमवार 17 अक्टूबर तिथी तय की हैं। साथ ही पीठासीन अधिकारी एवं सहायक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति भी की हैं। जिले के तीन निकायों में संपन्न पार्षद पद के निर्वाचन के पश्चात अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 45 के अधीन पार्षद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तीथि से 15 दिवस के भीतर निर्वाचित पार्षदों के सम्मिलन बुला कर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारी की अध्यक्षता में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के निर्देश पर मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी राजपत्र ( असाधारण) प्राधिकार से प्रकाशित अनूपपुर जिले नगरीय निकाय कोतमा, बिजुरी, वरगंवा (अमलाई) के नव निर्वाचित पार्षदों की अधिसूचना प्रकाशित कर दी गयी हैं। जिसमे नगर पालिका परिषद् बिजुरी एवं कोतमा तथा नगर परिषद् बरगवां (अमलाई) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु 17 अक्टूबर तिथी तय की गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष (पीठासीन अधिकारी) सहायक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की हैं। जिसमें नगरीय निकाय बिजुरी के लिए पीठासीन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया एवं सहायक पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी, नपा कोतमा में पीठासीन अधिकारी एसडीएम कोतमा एमआर कोल एवं सहायक पीठासीन अधिकारी तहसीलदार ईश्वर प्रधान होगे। वहीं नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में पीठासीन अधिकारी एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी तथा सहायक पीठासीन अधिकारी तहसीलदार भागीरथी लहरें को नियुक्त किया गया हैं। कलेक्टर ने संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नवनिर्वाचित पार्षदों को अध्यक्ष /उपाध्यक्ष निर्वाचन तिथि की लिखित सूचना देकर पावती उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

चिरिमिरी-अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल के सभी स्लीपर कोच में अनारक्षित टिकट से यात्रा करने की सुविधा

अनूपपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिरिमिरी-अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेजर स्पेशल के सभी स्लीपर कोचों को सामान्य कोच घोषित करते अनारक्षित टिकट से यात्रा की सुविधा प्रायोगिक रूप से 6 माह के लिए उपलब्ध कराई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनसम्पईर्क अधिकारी आरएल मीना ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05755/05756 चिरिमिरी-अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेजर स्पेशल के सभी 05 स्लीपर कोचों को सामान्य कोच घोषित करते हुये यात्रियों को अनारक्षित टिकट मेल एक्सप्रेस टिकट के साथ यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। यह सुविधा 06 माह के लिए प्रायोगिक रूप से 06 अक्टूबर से 06 मार्च, 23 तक के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से यात्रियों को किफ़ायती दरों में स्लीपर कोच में सुगम व सुविधायुक्त यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होगी।

दोनो विधायको पर मामला दर्ज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी से पूछा बहन को न्याय दिलाएंगे, अपने विधायक पर क्या कार्रवाई करेंगी

अनूपपुर। कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर ट्रेन में महिला से बदसलू की का आरोप लगा हैं। अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बहन को इंसाफ मिलेगा, हम उसके साथ हैं। साथ ही प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछे हैं। वीडी शर्मा ने प्रियंका से पूछे सवाल, कहा- बहन को न्याय मिलेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि इस घटना की निंदा करता हूं। नशे में धुत्त होकर कांग्रेस विधायकों ने जिस तरीके से घटना की हैं, कांग्रेस इसका जवाब दे। उन्होंने प्रियंका गांधी से पूछा है कि अगर मैं बेटी हूं तो लड़ सकती हूं, प्रियंका गांधी को देश पूछना चाहता हैं, अब क्या करेंगी प्रियंका गांधी ? आपके कांग्रेस विधायकों ने ऐसी घटना की हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रियंका गांधी से पूछना चाहता है कि कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है, यह दुर्भाग्य हैं। मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, बहन को न्याय मिलेगा, हम उसके साथ हैं। ज्ञात हो कि रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में गुरुवार को b1 कोच में सफर कर रही महिला ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर शराब पीकर अभद्रता करने की शिकायत पति से की. जिसके बाद महिला के पति ने प्रधानमंत्री से लेकर रेलवे पुलिस, जबलपुर डीआरएम और आरपीएफ को ट्वीट कर महिला से अभद्रता करने की शिकायत दर्ज कराई. महिला से अभद्रता करने की बात सामने आने के बाद सागर जीआरपी पुलिस के एक एएसआई और कांस्टेबल महिला के पास पहुंचे और ट्रेन में ही महिला की शिकायत दर्ज की.इसके साथ ही महिला ने भोपाल जीआरपी में भी शिकायत की हैं। वहीं कांग्रेस के दोना विधायकों पर शराब के नशे में ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप में सागर जीआरपी ने केस दर्ज किया गया हैं। सागर जीआरपी जांच प्रारभ्भ कर दी। बेबुनियाद आरोप - सिद्धार्थ कुशवाहा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उनके कोच पर सामने की सीट में बैठी महिला के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई हैं। शराब के नशे में का आरोप भी झूठा हैं। हमारी भी छोटी-छोटी बच्चियां हैं, हम इस तरीके से कभी नहीं कर सकते। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ भी उनके साथ थे. सुनील सराफ पर भी महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है। हम शराब के नशे में थे तो मेडिकल करवा लिया जाए- सुनील सराफ वहीं इस पर कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ किसी ने बदतमीजी नहीं की है। सीट को लेकर महिला से बहस हुई थी। हमारी सीट पर महिला बैठी हुई थी,सीट हटाने को लेकर बहस हुई थी जो बिना विवाद के मुद्दा बनाया गया। कोच के अंदर सिर्फ चार लोग मौजूद थे अगर हम शराब के नशे में थे तो हमारे मेडिकल करवा लिया जाए।

देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन की मौत,एक गंभीर

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत जैतहरी राजेंद्रग्राम मार्ग के ग्राम गोरेला (ठेही) के ठेंगई तालाब के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के तेज गति से ठोकर मारने पर गौरेला गांव के ही दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की उपचार दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर देर रात मौके पर जैतहरी पुलिस पहुंचकर मृतकों एवं घायलों को जैतहरी लाया गया। वहीं ठोकर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया है। जानकारी अनुसार जैतहरी थाना के ग्राम गौरेला निवासी 50 वर्षीय राम कुमार पुत्र सुखसेन सिंह गौड़, 50 वर्षीय बैसाखू पुत्र बहोरी सिंह गौड़, 28 वर्षीय बल्देव पुत्र पकसू सिंह एवं 27 वर्षीय राजू पुत्र लालमन सिंह देर रात गौरेला गांव की टेडई तालाब के पास रहे हैं, इसी दौरान राजेंद्रग्राम से जैतहरी की तरफ जा रहे अज्ञात जीप वाहन के चालक द्वारा चारों पर तेज गति से आते हुए वाहन चढ़ा दिया और जैतहरी की ओर तेजी से भाग गया। घटना दौरान वैशाखू सिंह एवं बल्देव सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर जैतहरी पुलिस द्वारा घायल रामकुमार एवं राजू सिंह गौड़ को देर रात जैतहरी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया। जहां रामकुमार पुत्र सुखसेन सिंह गौड़ की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। जबकि राजू सिंह का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार चल रहा हैं। ठेही(गौरेला) ग्राम निवासी भारत सिंह पुत्र जयहिंद सिंह गौड़ की सूचना पर जैतहरी पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध धारा 279,337,304 ए एवं 184 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश की कर रही हैं, वही दोनों मृतक बैसाखू सिंह एवं बल्देव सिंह का जैतहरी चिकित्सालय में तथा मृतक रामकुमार सिंह का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में शव परीक्षण उपरांत तीनों के परिजनों को सौप कर जांच प्रारंभ कर दी हैं। वहीं गौरेला गांव में एक साथ सड़क दुर्घटना मेंतीन की मौत पर मातम छाया हुआ है।

आरोप निराधार: विधायक ने अपनी सीट पूछी, हम अपनी मर्यादा जानते हैं, ऐसा आरोप गलत हैं – विधायक कोतमा

अनूपपुर। कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह रेवांचल एक्सप्रेस में अपने नवजात बच्चे के साथ सफर कर रही थी। देर रात में नशे की हालत में दोनों विधायकों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। महिला ने जीआरपी से मदद मांगी। सागर जीआरपी महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर भोपाल पहुंची। महिला ने जीआरपी हबीबगंज में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी भनक लगते ही कुशवाहा विदिशा में ही उतर गए। सागर में जीरो पर कायमी कर मामला आगे की जांच के लिए जबलपुर जीआरपी एसपी को दिया गया है। बता दें, सिद्धार्थ पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा के बेटे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा ने सफाई देते हुए कहा कि महिला के साथ उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। उन्होंने बताया- रात में मैं कोतमा विधायक सुनील सर्राफ, विधायक कमलेश्वर पटेल के साथ खाना खा रहा था। महिला मेरी बर्थ पर लेटी थीं। उनके साथ बच्चा होने की वजह से मैंने अपनी बर्थ तक उन्हें दे दी थी। महिला के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। वहीं कोतमा विधायक हलचल अनूपपुर से बात करते हुए बताया कि सफर के दौरान विधायक सतना ने पूछा था कि आपकी सीट कहा हैं इसके अलावा कोई बात नहीं हुई। हम विधायक हैं अपनी मर्यादा जानते हैं। ऐसा आरोप गलत हैं। इसके बाद सागर पुलिस ने हमे जगाया और बताया कि आप पर छेड़खानी का आरोप हैं। तब हमने जाना। अपयश लगना था तो लग गया। सुनील सराफ: 2018 में पहली बार चुनाव लड़ा और विधायक बने कोतमा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया है। इसके बाद उन्होंने शहडोल से ग्रेजुएशन किया। सुनील सराफ के पिता कॉलरी कर्मचारी हैं। सुनील सराफ कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा था। 2018 में कोतमा विधानसभा से टिकट मिल गया। वे बीजेपी के दिलीप जायसवाल को हराकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे। मामला सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर कमलनाथ को घेरकर सवाल किया।

गुरुवार, 6 अक्तूबर 2022

गालीबाज टीआई थाना प्रभारी बिजुरी को एसपी ने किया लाइन अटैच

फरियादी से गाली-गलौज करने का ऑडियो हुआ था वायरल अनूपपुर। फरीयादी से गालियों गलौज करने का ऑडियो वायरल होने पर बिजुरी थाना प्रभारी राकेश उईके को पुलिस अधीक्षक ने लाइन अटैच कर दिया हैं। वहीं बिजुरी थाना की कमान एसआई फूलमती को सौंपी गई है। क्या है मामला बीते दिनों से सोशल मीडिया पर फरियादी व थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल हो रहा हैं, इस ऑडियो में थाना प्रभारी राकेश उईके गाली गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। बिजुरी थाना अंतर्गत राकेश तिवारी वाहन संबंधी मामले को लेकर थाना प्रभारी से बात करना चाह रहे थे। थाना प्रभारी ने जैसे ही फोन लिया और राकेश तिवारी ने अपनी बात शुरू की। वैसे ही थाना प्रभारी भड़क गए और गंदी गंदी गाली राकेश तिवारी को देने लगे। हालांकि ऑडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे संज्ञान में लेते हुए गुरूवार को थाना प्रभारी बिजुरी राकेश उईके को लाइन अटैच करते हुए मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन को सौंपी है। एसडीओपी कोतमा शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच प्रभावित न हो इसके कारण बिजुरी थाना प्रभारी राकेश उईके को लाइन अटैच कर दिया गया हैं।

दो पहिया वाहन आपस में टकराने से एक की मौत,एक गंभीर,दो अन्य भर्ती

अनूपपुर। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 में पसला के पास बुधवार की देर रात दो दो पहिया वाहन के तेज गति में आपस में टकराने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं दूसरा वाहन चालक गंभीर अवस्था में होने पर जिला चिकित्सालय से बिलासपुर के लिए रेफर किया गया तथा दो अन्य घायल का उपचार जिला चिकित्सालय अनूपपुर में जारी है। वहीं गुरुवार को परिजनों के पहुंचने पर मृतक के शव का पंचनामा और परीक्षण कराकर जांच प्रारंभ कर दी। जानकारी अनुसार शहडोल जिले के केशवाही पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम टेडियाटोला के 25 वर्षीय संतराम पाव रात पुत्र केशव पाव अपने साथी चिरंजीव पाव, रामखेलावन पाव के साथ फुनगा के ठूठी गाव मे स्थित चिरंजीव पाव के यहां बुधवार को ससुराल आया रहा जहां से देर रात वापस अनूपपुर की तरफ आ रहे थे तभी पसला गांव के पास अनूपपुर की ओर से जा रहे 33 वर्षीय राजेंद्र सिंह निवासी भालूगुड़ार थाना बिजुरी की दो पहिया वाहन तेज गति के कारण आपस मे टकरा गई, जिससे संतराम पाव के सिर मे गम्भीर चोट आने से स्थल पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे चिरंजीव पाव, रामखेलावन पाव को चोटे आई एवं राजेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर से बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक संतराम पाव के परिजनों को सूचना देकर गुरुवार की सुबह परिजनों के पहुंचने पर मृतक के शव का पंचनामा और परीक्षण कराकर जांच प्रारंभ कर दी। दोनों दो पहिया वाहन के तेज गति होने के कारण घटना होने से दोनों दो पहिया वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये,घटना की सूचना पर 100 डायल पुलिस एवं कोतवाली अनूपपुर पुलिस मौके में पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर भर्ती कराया गया।

बुधवार, 5 अक्तूबर 2022

बुराई का प्रतीक रावण जला धूं-धूं कर, हर्षोल्लास के साथ मना विजयादशमी का पर्व

अस्थायी कुंड में विसर्जित हुई मां की प्रतिमाएं, पुलिस लाईन में एसपी ने किया शस्त्र पूजा अनूपपुर। शारदेय नवरात्रि के अंतिम 10वें दिन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा अहंकार पर निरहंकार का प्रतीक व रावण वध के साथ आदिशक्ति दुर्गा द्वारा महिषासुर की मर्दना के रूप में मनाए जाने वाला विजयदशमी का त्यौहार जिले में 5 अक्टूबर को शांति एवं सौहार्द में सम्पन्न हुआ। इस दौरान आदिशक्ति माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन के साथ रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का सामूहिक दहन किया गया। वहीं जिला प्रशासन व जनभागीदारी व्यवस्था में स्थायी कुंडों में माता की प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।
अनूपपुर मुख्यालय से लगभग छोटी-बड़ी प्रतिमाएं झांकी के साथ निकाली गई,जिसकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों ने सभी प्रतिमाओं को चंदास नदी के पास बने अस्थायी कुंड में विसर्जित कराया। इस दौरान शहर के साथ अन्य विकासखंडो में भी दशहरा का पर्व शांति एवं सौहार्द के बीच सम्पन्न हुआ। शहर में चली आ रही नवरात्रा के बाद दशमी को विजय दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका ने उत्कृष्ठ विद्यालय के मैदान में बुधवार की रात 9 बजे रावण दहन व राम के राज्याभिषेक संस्करण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यन अतिथि प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह नगर पालिका अध्ययक्ष,उपाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य नागरिकों मौजूदगी में 35 फुट रावण का दहन किया गया। रावण दहन में मंच पर पधारे राम-लक्ष्मण व वशिष्ठ गुरू की अगुवाई में रावण को तीर मार कर उसका वध किया गया। इस मौके पर सस्कृदतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पुलिस लाईन में एसपी ने किया शस्त्र पूजा अधर्म पर धर्म की विजय पर्व विजयदशमी पर पुलिस लाईन अनूपपुर में शस्त्र पूजा का विधिवत् आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने विधिविधान से शस्त्रों एवं पुलिस लाईन के वाहनों की पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विजयदशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रचलित बुराईयों को दूर करने के संबंध में प्रयासरत् रहने को कहा। आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी कीर्ति बघेल, रक्षित निरीक्षक अमिता सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा, यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमरे, सूबेदार अमित विश्वकर्मा सहित पुलिस लाईन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कोतमा में शांतिपूर्ण एवं उत्साह पूर्वक मना विजयादशमी का त्यौहार कोतमा में भी विजयादशमी का त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। शारदा मंदिर टॉकीज से सभी दुर्गा प्रतिमाओं की झांकिया चल समारोह में यात्रा सेन्ट्रल बैंक, रेलवे फाटक तिराहा, पंचायती मंदिर, पुराना अस्पताल रोड, सब्जी मंडी रोड, स्टेट बैंक चौक, गांधी चौक, आजाद चौक, महावीर मार्ग, स्टेशन चौक, मुखर्जी चौक होते हुए ठाकुर बाबा धाम पहुंची। विजयादशमी पर्व पर नगर के जवारे के साथ काली नृत्य का चल समारोह में नृत्य लोगो के विशेष आर्कषण का केन्द्र रहा। जूलूस में खप्पर ले कर काली नृत्य करती हुई पूरे नगर भ्रमण करने के बाद विसर्जन के लिए रवाना हुई। नगर पालिका द्वारा बनाए गए अस्थायी कुंड मे सभी दुर्गा प्रतिमाओं का आरती पूजन कर विसर्जन किया गया।

मप्र प्रगतिशील लेखक संघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 19 नवम्बर से, तैयारी बैठक 9 अक्टूबर को

अनूपपुर। जिले में पहली बार हो रहें मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 19 एवं 20 नवम्बर को अनूपपुर में आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शायर गौहर रजा, उत्तर प्रदेश के आईपीएस पूर्व डीजीपी एवं साहित्यकार प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विभूति नारायण राय,महासचिव डॉ सुखदेव सिंह सिरसा‌ सहित मप्र प्रगतिशील लेखक संघ के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील लेखकों के लगभग 150 प्रतिनिधि एवं अन्य प्रतिष्ठित साहित्यकार, संस्कृति कर्मी सम्मिलित होगे। मप्र प्रगतिशील लेखक संघ अनूपपुर के सचिव राम नारायण पांडे ने बुधवार को बताया कि जिले में पहली बार हो रहें मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 19 एवं 20 नवम्बर को अनूपपुर में आयोजित होगा। जिसमें जिसमे प्रसिद्ध वैज्ञानिक शायर गौहर रजा, उत्तर प्रदेश के आईपीएस पूर्व डीजीपी एवं साहित्यकार प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विभूति नारायण राय, महासचिव डॉ सुखदेव सिंह सिरसा‌ सहित मप्र प्रगतिशील लेखक संघ के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील लेखकों के लगभग 150 प्रतिनिधि एवं अन्य प्रतिष्ठित साहित्यकार, संस्कृति कर्मी सम्मिलित होगे। राज्य सम्मेलन में वर्तमान परिदृश्य में लेखकों के रचनात्मक दायित्व और चुनौतियां के संबंध में महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा। सम्मेलन के अवसर पर एक रैली निकाली जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगें। सम्मेलन में प्रसिद्ध चित्रकार मुकेश बिजौली एवं पंकज दीक्षित के कविता पोस्टर सहित प्रसिद्ध प्रकाशकों के पुस्तक स्टाल भी लगाए जाएंगे, जहां हिंदी साहित्य के चर्चित पुस्तकें पाठकों के क्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। सम्मेलन के आयोजन का दायित्व अनूपपुर के साहित्यकार, पत्रकार, बौद्धिक एवं जागरूक नागरिकों का हैं। मप्र प्रगतिशील लेखक संघ सचिव ने बताया कि हम सब एकजुट होकर इस राज्य सम्मेलन का प्रभावी आयोजन करेगें। जिसकी तैयारियों हेतु विशेष बैठक निजी होटल में 9 अक्टूबर रविवार को सायं 7 बजे आयोजित की गई हैं। बैठक में आयोजन समिति के गठन के उद्देश्य मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य सचिव मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं साहित्यकार, कवि, लेखक तरुण गुहा नियोगी जबलपुर से विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

रविवार, 2 अक्तूबर 2022

कोयला चोरी करने ट्रेन पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन से झुलसा, गभ्भीर

अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत रविवार को मालगाड़ी में कोयला चोरी करने के लिए चढ़ा युवक गंभीर घायल हो गया। युवक ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार 26 वर्षीय युवक नारद कोल पुत्र भैयालाल निवासी मोहाड़ा दफाई का रहने वाला है। रविवार की शाम गलैय्या टोला के समीप सिग्नल न मिलने के कारण एक मालगाड़ी खड़ी थी। युवक कोयला चोरी के लिए मालगाड़ी पर चढ़ गया। मालगाड़ी के ऊपर चढ़ते ही ओएचई लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने रेलवे स्टाफ को दी। बिजुरी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ स्टाफ ने घायल युवक को मालगाड़ी बोगी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

शास्त्री व गांधी जयंती पर लायंस क्लब ने कन्या शिक्षा परिसर में किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

अनूपपुर। 2 अक्टूबर को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लायंस क्लब अनूपपुर की ओर से शासकीय कन्या परिसर अनूपपुर में पौधारोपण किया गया। जिसमें आम नींबू, अमरूद, कटहल सहित अन्य फलदार और पीपल जैसे छायादार 50 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस मौके पर लायंस क्लब के सदस्यों ने स्कूल के शिक्षकों के साथ उसके सरंक्षण का भी संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कन्या शिक्षा परिसर स्कूल के प्राचार्य पीएस पट्टाभी, शिक्षक संतोष शुक्ला सहित लायंस क्लब के लायंस राजा बियानी, चंद्रकांत पटेल, अशोक शर्मा, दीपक सोनी, पीएस राउतराय, अमरदीप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, स्मिता दीक्षित, सात्विका सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहें। स्कूल प्राचार्य पीएस पट्टाभी ने बताया कि शहरी भीड़ भाड़ से यह शासकीय कन्या शिक्षा परिसर का नवीन भवन बनाया गया है। यहां पेड़-पौधों की संख्या कम है। क्लब की ओर से लगाए जा रहे पौधे भविष्य में इस परिसर को हरियाली प्रदान करने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में कारगर साबित होगा। वहीं लायंस क्लब के सदस्यों का कहना है कि वनों की लगातार कटाई में वर्तमान ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते तापमान में ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही है। शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में विकास की गति तीव्र है। इनमें पर्यावरण को संतुलित और स्वच्छ हवा पाने पेड़-पौधों की महत्ता अधिक बढ़ गई है। क्लब की ओर से लगातार पौधारोपण किए जाने की रणनीति तैयार की गई है। इनमें कुछ स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। लोगों से अपील है कि वे भी अपने नाम या परिजनो के नाम से अपनी जमीन या सार्वजनिक खाली पड़े स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने में सहभागिता प्रदान करें। क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ्य जीवन की कुंजी है।

अवैध रेत परिवहन करते फुनगा पुलिस ने ट्रैक्टर किया जप्त

अनूपपुर। अवैध रेत खनिज परिवहन व उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निरन्तर अभियान के तहत चौकी फुनगा में मुखबिर की सूचना पर गोडारु नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर देवगवां से सरईहा टोला की ओर आ रहें ट्रैक्टर को रोककर परिवहन व उत्खनन के दस्तानवेज मांगने पर भाग गया। ट्रैक्टर को जप्त् कर अवैध रेत खनिज परिवहन की कार्यवाई की गई। चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक ने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि गोडारु नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर देवगवां से सरईहा टोला की ओर आ रहा हैं जिस पर मौंके में पहुंच कर ट्रैक्टर क्र MP 65 AA- 4771 को रोका गया तो चालक तथा मालिक 24 वर्षीय शुभम शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला निवासी देवगवाँ ने ट्रैक्टर छोडकर भाग गया। जिस पर ट्रेक्टर ट्राली में रेता कीमती 3,000/- रू. व ट्रेक्टर ट्रॉली कीमती 6,50,000/- कुल मशरूका कीमती 6.53,000/- रू. को जप्त कर शुभम शुक्ला के विरूद्ध धारा 379 IPC, 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। अवैध रेत खनिज परिवहन की कार्यवाही में चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक सहित प्रआर सुजित सिहं, आर. मोतीराम सोलंकी, सैनिक रामकमल तिवारी शामिल रहें।

आदिवासी क्षेत्रों में सिकलसेल रोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं- राज्यपाल

सिकल सेल से बचाओ विषय पर जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में आयोजित हुआ सेमिनार अनूपपुर। सिकल सेल की बीमारी एक अनुवांशिकी बीमारी है। सिकल सेल की बीमारी से बचाव के लिए मध्यप्रदेश में समन्वित प्रयास होना चाहिए। सिकलसेल की बीमारी के विषय में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है, सिकल सेल की बीमारी किन कारणों से होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है, इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रदेश में सिकलसेल की बीमारी को समाप्त करने के लिए विश्वविद्यालयों में शोध होना चाहिए तथा शोध के परिणाम जनमानस तक पहुंचाना चाहिए। इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक द्वारा सिकल सेल की बीमारी के बचाव के लिए अच्छा शोध कार्य कर रही है। अन्य विश्वविद्यालयों को भी शोध करना चाहिए। 2 अक्टूीबर शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में सिकल सेल पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहें थे। राज्यपाल कहा कि कोरोना महामारी 100 साल बाद आई है, जिसके बचाव के लिए निरंतर प्रयास किए गए किंतु सिकलसेल बीमारी कई सालों से है, जिस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया इस बीमारी से लड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। गुजरात में सिकलसेल की बीमारी में कमी आई है। मध्यप्रदेश में भी बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करना होगा तथा समाप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि सिकलसेल बीमारी को समाप्त करने के लिए पहली बैठक राज्य भवन में हुई, दूसरी बैठक झाबुआ में हुई, तीसरी बैठक खरगोन में बुलाई गई और चौथी बैठक जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक सिकलसेल बीमारी के बचाव के लिए बेहतर से बेहतर प्रयास करें। मध्यप्रदेश के झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले में सिकलसेल बीमारी से बचाव के लिए कार्य प्रारंभ हो गए हैं, मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य एवं अन्य जिलों में भी सिकल सेल के प्रति जागरूक करने तथा गर्भवती महिलाओं का स्क्रीनिंग का कार्य प्रारंभ कराएं। युवाओं के विवाह के समय देखने की आवश्यकता है कि कहीं दंपत्ति में से कोई सिकल सेल से पीड़ित तो नहीं है, इसी प्रकार मां के गर्भ की जांच होनी चाहिए तभी सिकलसेल बीमारी से बचा जा सकता है। गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग होने से भी सिकल सेल रोग का पता लगाया जा सकता है। प्रसूति के बाद 72 घंटे में जांच करने पर भी सिकलसेल से पीड़ित बच्चे को राहत दिया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि सिकलसेल बीमारी अनुवांशिकी बीमारी है इस बीमारी के संबंध में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सिकलसेल बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अच्छी फिल्में भी बनाई जाएं तथा फिल्मों का प्रदर्शन प्राथमिकता के साथ जनजातीय बहुल क्षेत्रों में किया जाए। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि सिकलसेल की बीमारी के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है, इसके संबंध में चिकित्सकों को भी समुचित जानकारी होनी चाहिए। इसकी जांच ढंग से हो और दवाइयां भी उपलब्ध होनी चाहिए। कुलाधिपति मुकुंद ईश्वरलाल शाह ने कहा कि राज्यपाल सिकलसेल रोग के विषय में किसी डॉक्टर से भी ज्यादा जानकारी रखते हैं। सिकलसेल बीमारी के प्रति लोगों को जागरूकता आवश्यक है। जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक जनजातियों की कला, साहित्य, संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास कर रहा है तथा जनजातीय समुदाय को जागरूक करने का भी कार्य कर रहा है। कुलपति जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक जनजाति के शौर्य पर लेखन का कार्य कर रहा है, वन औषधि के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। सेमिनार में सांसद हिमाद्री सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, सिकल सेल प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक खांडेकर, शहडोल संभागायुक्त राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी. सागर, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिले के दो दिवसीय प्रवास के तहत माननीय राज्यपाल का हुआ आगमन
हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत इसके पूर्व मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल रविवार को प्रातः 10:30 बजे अनूपपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक हेलीपैड पहुंचे जहां राज्यपाल का इंगांराजविवि के हेलीपैड में प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, संभागायुक्ती राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ मुकुल शाह, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रकाश मणि त्रिपाठी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
राज्यपाल से बैगा बालिकाओं ने भेंट कर किया संवाद, की प्रशंसा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बालिकाओं के शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित शारदा विद्यापीठ पोड़की में अध्ययनरत छात्राओं ने जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के सभागार में रविवार को कार्यक्रम के पश्चात मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से भेंट की। इस अवसर पर शारदा कन्यापीठ पोड़की के शैक्षाणिक स्टाफ व प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहें। राज्यपाल ने छात्राओं से संवाद करते हुए सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न किये, जिसका छात्राओं ने बेबाकी से जवाब दिया, जिसकी राज्यपाल ने सराहना की। इस अवसर पर छात्राओं ने संस्कृत में सरस्वती वाचन किया। जिसको सुनकर राज्यपाल ने छोटी-छोटी बच्चियों की मुक्तकंठ से प्रसंशा की। राज्यपाल ने बच्चियों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

अनूपपुर सहित मप्र के 20 जिलों में 3 अक्टूबर से भारी बारिश की चेतवनी

अनूपपुर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन चार एवं 5 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया हैं। बताया जाता है कि 3 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं अनूपपुर में अबतक 1228 मिमि वर्ष दर्ज की गई हैं। मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार मानसून अपने अंतिम दौर में बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल के इलाकों में ज्यादा असर दिखाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरोली, छतरपुर, सागर, पन्ना, निवाड़ी और दमोह में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

शनिवार, 1 अक्तूबर 2022

सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी को कलेक्टर ने किया भारमुक्त, वन मंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुचने पर हुई कार्यवाई

नाराज मंत्री ने कलेक्टर को दिए रिलीव करने के निर्देश हुए भारमुक्त,हुए भारमुक्त अनूपपुर। जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम चोलना में शनिवार की शाम हितग्राही मूलक योजना कार्यक्रम में शामिल होने आए वन मंत्री ने जन सभा में आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी की गैर मौजूदगी में नाराजगी जताई। साथ ही अनुपस्थित अधिकारी को तत्काल रिलीव करने आदेश कलेक्टर को दिए। ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी स्थएनातंरण हुआ था, जो कि अभी रिलीव नहीं हुए थे। बावजूद इसके मंत्री के कार्यक्रम शिरकत नहीं की। बता दें कि मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम के तहत कई अधिकारियों को मंच से ही बर्खास्त कर चुके हैं। कुछ ऐसा ही तेवर वन मंत्री विजय शाह का देखने को मिला। सहायक आयुक्त के नहीं पहुंचने पर मंत्री ने उन्हें तत्काल भार मुक्त करने के लिए कलेक्टर को आदेश दिया। उनके आदेश के बाद देर रात कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को भार मुक्त कर भी दिया। मंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सहायक आयुक्त जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम चोलना में आयोजित हितग्राही मूलक योजना कार्यक्रम में आयोजन चोलना हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया था। इसमें प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह शामिल हुए। इस दौरान लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के कवायत कर रहे थे। जिस स्कूल परिसर में ये कार्यक्रम चल रहा था। वहां मौजूद उसी स्कूली छात्रों ने स्कूल में बाउंड्री बनवाने की मांग मंत्री से की। जिस पर मंत्री विजय शाह ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी को मंच से कई बार बुलाया, लेकिन कार्यक्रम में अनुपस्थित रहें, जब सहायक आयुक्तप की कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर मंत्री ने नारजगी जताते हुए सहायक आयुक्ति को तत्काल रिलीव करने का आदेश कलेक्टर को दिया। कलेक्टर ने किया भारमुक्त मध्यप्रदेश शासन जनजाति कार्य विभाग ने अनूपपुर जिले के जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी को कार्यालय आयुक्त जनजाति कार्य विभाग भोपाल के लिए स्थानांतरित किया है। आदेश के परिपालन में कलेक्टर सोनिया मीना ने सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी को 1 अक्टूबर का अपराह्न कार्यालय जनजाति कार्य विभाग भोपाल के लिए भार मुक्त कर दिया है। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ के परियोजना प्रशासक महेंद्र यादव को आगामी आदेश तक के लिए सहायक आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने व सहयोग करने पर तीन आरोपियों 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास, 25 हजार का जुर्माना

अनूपपुर। द्वितीय अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो्) अनूपपुर की न्यायालय ने थाना चचाई का आरोपित 18 वर्षीय आदिल अहमद पुत्र नासीर अहमद, 18 वर्षीय साईना सिद्दकी उर्फ सिम्मी पुत्र हसन सिद्दकी दोनो निवासी सेकेण्ड एफ कॉलोनी चचाई को धारा 363, 366, 368, 376(2)एन/109 भादवि एवं धारा 5(एल)/17 पॉक्सो एक्ट में क्रमश: 05वर्ष, 05वर्ष, 05वर्ष, 20वर्ष, 20वर्ष सश्रम कारावास एवं क्रमश: राशि रू. 5000/-, 5000/-, 5000/-, 5000/-,5000/- रू. जुर्माने की सजा सुनाई हैं। सह आरोपी 28 वर्षीय नौशाद खान पुत्र सलाम खान निवासी वार्ड क्र. 7, अनूपपुर को धारा 368 के लिए 05 वर्ष, 376(2)एन/109 के लिए 20 वर्ष भादवि एवं 5(एल)/17 पॉक्सो एक्ट के लिए 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। किन्तु जेल की सभी सजाए 20 वर्ष के कारावास के साथ ही चलेगी कुल मिलाकर आरोपियों को न्यायालय ने अधिकतम 20 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है। पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो ) रामनरेश गिरि ने की। जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने शनिवार को बताया कि घटना सितम्बर 2018 की है, पीडिता घर से विद्यालय गई थी, स्कूल में प्रार्थना के बाद आरोपित आदिल अहमद बोला कि चलो बस स्टैण्ड तरफ घूम कर आते हैं तो पीडिता ने मना कर दिया, तब आरोपी ने बोला कि चलो कुछ खाकर घूमकर वापस आ जाएंगे तब पीडिता आरोपी आदिल अहमद के साथ बसस्टैंड गई, जहां एक अन्य व्यक्ति मिला वहां से जबरन पीडिता को बस में बैठाकर बुढार ले जाया गया, बुढार बस स्टेण्ड में साईना सिद्दकी मिली, फिर वहां से बस से चारों लोग शहडोल गए, जहां से सभी आरोपित बस से पीडिता को रीवा ले गए। रीवा में एक लॉज में रूके थे, दूसरे दिन सतना ले गए जहां एक लॉज में दो कमरे बुक कराए एक कमरे में आरोपित आदिल पीडिता के साथ तथा शेष आरोपी दूसरे कमरे में रूके, जहां आरोपी आदिल ने पीडिता के साथ उसकी मर्जी के बिना 02-03 बार शारीरिक संबंध बनाया। फिर आरोपियों ने पीडिता को इलाहाबाद ले गए, जहां बस स्टैण्ड के पास एक होटल में कमरे किराए पर लिए एक कमरे में आरोपी आदिल पीडिता के साथ तथा दूसरे कमरे में महबूब खान व सायना सिद्दकी रूके थे, यहां भी आरोपी के द्वारा पीडिता से उसकी मर्जी के बिना 02-03 बार शारीरिक संबंध बनाया। इलाहाबाद में मेहबूब खान ने पीडिता का मोबाईल 3000 रू. में गिरवी रख लिया था। 08 सितंबर 2018 को इलाहाबाद से ट्रने पकडकर चारों लोग टाटानगर आए थे जहां महबूब और सायना सिद्दकी पीडिता एवं आदिल को छोडकर चले गए। जहां पर आरोपित आदिल 09 से 12 सितंबर18 तक एक होटल में रूका था, वहां भी आदिल पीडिता को जान से मारने की धमकी देकर जबरजस्ती करता था। 12 सितंबर 2018 को आदिल अपनी बहन शमा के यहां लेकर गया था, जहां पर उसकी बहन, भाई और पिता सभी मिलकर पीडिता का धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे। 13 सितंबर 18 को आरोपित आदिल अपनी बहन शमा खातून के साथ पीडिता को अनूपपुर लेकर आया। जहां अनूपपुर बस स्टैलण्ड पर नौशाद खान मिला जो मारूति होटल अनूपपुर में अपनी आई.डी. से कमरा बुक कराया था, जहां पीडिता, शमा खातून और आरोपी आदिल रूके थे, 14 सितंबर 18 को पुलिस ने होटल में पीडिता को दस्तयाब कर उसकी मां को सुपुर्द किया। और मामला पंजीबद्ध कर विवेचना पश्चात जिला अभियोजन अधिकारी को अभियोग पत्र का समीक्षा कराया गया, उन्होंने अभियोग पत्र में सभी आवश्यक साक्ष्य संकलन करने हेतु निर्देशित किया, तत्पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक ने मामले को साबित करने के लिए न्यायालय में 19 साक्षियों के साक्ष्य कराए एवं 25 दस्तावेज प्रदर्शित कराए जिस पर न्यायालय ने आरोपियों सजा सुनाई।

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...