रविवार, 2 अक्टूबर 2022
कोयला चोरी करने ट्रेन पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन से झुलसा, गभ्भीर
अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत रविवार को मालगाड़ी में कोयला चोरी करने के लिए चढ़ा युवक गंभीर घायल हो गया। युवक ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
जानकारी अनुसार 26 वर्षीय युवक नारद कोल पुत्र भैयालाल निवासी मोहाड़ा दफाई का रहने वाला है। रविवार की शाम गलैय्या टोला के समीप सिग्नल न मिलने के कारण एक मालगाड़ी खड़ी थी। युवक कोयला चोरी के लिए मालगाड़ी पर चढ़ गया। मालगाड़ी के ऊपर चढ़ते ही ओएचई लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने रेलवे स्टाफ को दी। बिजुरी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ स्टाफ ने घायल युवक को मालगाड़ी बोगी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...

मोहल्ले वाले विक्षिप्त बता रहे है
जवाब देंहटाएं