https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

दोनो विधायको पर मामला दर्ज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी से पूछा बहन को न्याय दिलाएंगे, अपने विधायक पर क्या कार्रवाई करेंगी

अनूपपुर। कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर ट्रेन में महिला से बदसलू की का आरोप लगा हैं। अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बहन को इंसाफ मिलेगा, हम उसके साथ हैं। साथ ही प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछे हैं। वीडी शर्मा ने प्रियंका से पूछे सवाल, कहा- बहन को न्याय मिलेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि इस घटना की निंदा करता हूं। नशे में धुत्त होकर कांग्रेस विधायकों ने जिस तरीके से घटना की हैं, कांग्रेस इसका जवाब दे। उन्होंने प्रियंका गांधी से पूछा है कि अगर मैं बेटी हूं तो लड़ सकती हूं, प्रियंका गांधी को देश पूछना चाहता हैं, अब क्या करेंगी प्रियंका गांधी ? आपके कांग्रेस विधायकों ने ऐसी घटना की हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रियंका गांधी से पूछना चाहता है कि कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है, यह दुर्भाग्य हैं। मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, बहन को न्याय मिलेगा, हम उसके साथ हैं। ज्ञात हो कि रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में गुरुवार को b1 कोच में सफर कर रही महिला ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर शराब पीकर अभद्रता करने की शिकायत पति से की. जिसके बाद महिला के पति ने प्रधानमंत्री से लेकर रेलवे पुलिस, जबलपुर डीआरएम और आरपीएफ को ट्वीट कर महिला से अभद्रता करने की शिकायत दर्ज कराई. महिला से अभद्रता करने की बात सामने आने के बाद सागर जीआरपी पुलिस के एक एएसआई और कांस्टेबल महिला के पास पहुंचे और ट्रेन में ही महिला की शिकायत दर्ज की.इसके साथ ही महिला ने भोपाल जीआरपी में भी शिकायत की हैं। वहीं कांग्रेस के दोना विधायकों पर शराब के नशे में ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप में सागर जीआरपी ने केस दर्ज किया गया हैं। सागर जीआरपी जांच प्रारभ्भ कर दी। बेबुनियाद आरोप - सिद्धार्थ कुशवाहा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उनके कोच पर सामने की सीट में बैठी महिला के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई हैं। शराब के नशे में का आरोप भी झूठा हैं। हमारी भी छोटी-छोटी बच्चियां हैं, हम इस तरीके से कभी नहीं कर सकते। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ भी उनके साथ थे. सुनील सराफ पर भी महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है। हम शराब के नशे में थे तो मेडिकल करवा लिया जाए- सुनील सराफ वहीं इस पर कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ किसी ने बदतमीजी नहीं की है। सीट को लेकर महिला से बहस हुई थी। हमारी सीट पर महिला बैठी हुई थी,सीट हटाने को लेकर बहस हुई थी जो बिना विवाद के मुद्दा बनाया गया। कोच के अंदर सिर्फ चार लोग मौजूद थे अगर हम शराब के नशे में थे तो हमारे मेडिकल करवा लिया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...