https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

अवैध रेत परिवहन करते फुनगा पुलिस ने ट्रैक्टर किया जप्त

अनूपपुर। अवैध रेत खनिज परिवहन व उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निरन्तर अभियान के तहत चौकी फुनगा में मुखबिर की सूचना पर गोडारु नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर देवगवां से सरईहा टोला की ओर आ रहें ट्रैक्टर को रोककर परिवहन व उत्खनन के दस्तानवेज मांगने पर भाग गया। ट्रैक्टर को जप्त् कर अवैध रेत खनिज परिवहन की कार्यवाई की गई। चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक ने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि गोडारु नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर देवगवां से सरईहा टोला की ओर आ रहा हैं जिस पर मौंके में पहुंच कर ट्रैक्टर क्र MP 65 AA- 4771 को रोका गया तो चालक तथा मालिक 24 वर्षीय शुभम शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला निवासी देवगवाँ ने ट्रैक्टर छोडकर भाग गया। जिस पर ट्रेक्टर ट्राली में रेता कीमती 3,000/- रू. व ट्रेक्टर ट्रॉली कीमती 6,50,000/- कुल मशरूका कीमती 6.53,000/- रू. को जप्त कर शुभम शुक्ला के विरूद्ध धारा 379 IPC, 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। अवैध रेत खनिज परिवहन की कार्यवाही में चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक सहित प्रआर सुजित सिहं, आर. मोतीराम सोलंकी, सैनिक रामकमल तिवारी शामिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...