https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 5 मई 2024

अज्ञात तीन बाइक सवारों ने महिला सेल्समैन से लूटे 15000 सहित अन्‍य सामान

 


उचित मूल्य दुकान को बंद कर वापस जाने के दौरान हुई घटना

अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान में पदस्थ महिला सेल्समैन से तीन बाइक सवार युवको ने शनिवार को पर्स में रखे हुए 15000 लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार सोना देवी पनिका पति वेद प्रकाश निवासी पपरौडी थाना जैतहरी की शासकीय उचित मूल्य दुकान छातापटपर से दुकान का कार्य करने के पश्चात दोपहर 2:30 बजे वापस आने के लिए दुकान से बाहर निकली और पीओएस मशीन एवं अपना पर्स दुकान के बाहर गेट पर रखकर दुकान के दरवाजे में ताला लगाने लगी। इसी दौरान दो पहिया वा‍हन सवार तीन लड़के मुंह में कपड़ा बांधे ग्राम चोलना तरफ से आए और पीओएस मशीन, 15000 एवं पर्स में रखे स्टॉक पंजी, बिल, पंचनामा अन्य कागजात लेकर के खुटाटोला की तरफ भागे, दो पहिया वाहन का नंबर देखने का प्रयास किया जिस पर पीछे बैठे हुए लड़के ने नंबर पर हाथ रख दिया। महिला ने मामले की शिकायत जैतहरी थाने में दर्ज कराए जाने पर आजा प्रारूपियों के विरुद्ध धारा 379 का अपराध दर्ज कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...