https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 7 मई 2024

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, महिला घायल

शादी समारोह में शामिहोने आये थे दोनो युवक

अनूपपुर। जिले के पुलिसचौकी सरई अंतर्गत चटुवा गांव में मंगलवार की दोपहर शादी समारोह में सम्मिलित रहे दो युवकों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत हो गए, जबकि 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल होने पर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर सरई पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में जुट गई।

जानकारी अनुसार पुलिसचौकी सरई अंतर्गत चटुवा गांव में मंगलवार की दोपहर गांव के कुंवर सिंह बैगा के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल 38 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र कुंवर सिंह परस्ते निवासी चटुवा, 19 वर्षीय उमेश बैगा पुत्र ऐतू बैगा निवासी सिंहपुर, जिला शहडोल की स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि आकाशीय बिजली की चपेट में आई 45 वर्षीया महिला विस्मतिया बैगा पति सियाराम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार हेतु रेफर कर दिया गया। है जानकारी पर सरई पुलिसचौकी प्रभारी पीएसबघेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मृतको शवों का पंचनामा की कार्रवाई करते हुए खमरौध अस्पताल में पोस्‍टमार्डम करा शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम करते हुए जांच प्रारंभ कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...