https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 17 मई 2024

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

 


अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की कोहनी में काट लिया, गंभीर हालत में परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार दौरान मौत हो गई।

जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी स्व. सीताराम पांडेय की 25 वर्षीय पुत्री आयुषी पांडेय उर्फ शिल्पी गुरुवार एवं शुक्रवार की रात्रि प्रत्येक दिन की तरह घर में कमरे में पलंग पर परिजनों के साथ सो रही थी, शुक्रवार की सुबह अचानक एक जहरीले कीड़े ने बाएं हाथ के कोहनी के पास काट लिया, परिजनों द्वारा गंभीर हालत पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस मृतिका के परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा एवं पोस्‍टमार्डम कार्यवाही कर शव परिजनों सौप दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही पांडे परिवार के साथ अन्य परिचित भी सदमे में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...