रविवार, 16 अक्टूबर 2022
कांग्रेस के घोषित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन
भाजपा ने लगाई है ट्रिक एक के बदले लिए 3 विकेट
अनूपपुर। सोमवार 17 अक्टूबर को जिले की तीन नगरिय निकाय मे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के होने वाले है चुनाव को लेकर जहां सरगर्मी जोरो पर है तो वही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेसियों के खेमे में सेंध लगाते हुए नगर परिषद वर्ग मामला ही के तीन पार्षदों को अपनी ओर लेकर पार्टी की सदस्यता दिला दी है। जिससे नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
ज्ञात हो कि अभी कुछ देर पहले ही कांग्रेस ने नगर परिषद बरगवां अमलाई के लिए घोषित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उम्मीदवारों की घोषणा की थी वही उम्मीदवार भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में ग्रहण कर लिया है यह एक बहुत बड़ा झटका कांग्रेस पार्टी को भाजपा के द्वारा दिया गया कांग्रेस ने भाजपा के एक पार्षद को तोड़कर कोतमा में जो ढिंढोरा पीट रही थी उसका मुंह तोड़ जवाब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज दिया गया है जिसके कारण कांग्रेसी खेमे में मातम छा गया है।नगर परिषद बरगवां अमलई में कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी श्रीमती प्रीति साहू एवं उपाध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी डॉ.राज तिवारी ने निर्वाचन के पूर्व ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है,इनके साथ वार्ड क्रमांक 10 की की पार्षद श्रीमती सविता बैगा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
अब राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि भारतीय जनता पार्टी पहले से ही बरगवा में मजबूत स्थिति में थी अब इन कांग्रेश के पार्षदों के आने से भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें