https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

अनूपपुर सहित मप्र के 20 जिलों में 3 अक्टूबर से भारी बारिश की चेतवनी

अनूपपुर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन चार एवं 5 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया हैं। बताया जाता है कि 3 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं अनूपपुर में अबतक 1228 मिमि वर्ष दर्ज की गई हैं। मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार मानसून अपने अंतिम दौर में बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल के इलाकों में ज्यादा असर दिखाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरोली, छतरपुर, सागर, पन्ना, निवाड़ी और दमोह में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...