https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 28 जनवरी 2018

जिला स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम संपन्न

अनूपपुर। शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. के प्रांगण में रविवार को कलेक्टर अजय शर्मा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आनंद उत्सव के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अजय श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान हेमन्त खैरवार, आदिवासी विकास विभाग के मंडल संयोजक सतीश तिवारी, जिला क्रीडा अधिकारी बी.के. मिश्रा, अध्यापक अनिल कुमार सिंह, श्रीनिवास तिवारी, व्यायाम शिक्षक महेन्द्र सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार बीझी एवं आम जन उपस्थित रहे। जिला स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेलकूदों का आयोजन  किया गया, जिसमें 40 वर्ष से अधिक उम्र के शासकीय सेवक तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। बालीबाल खेल में शासकीय सेवकों एवं आम नागरिकों के बीच संपन्न हुई, जिसमें शासकीय सेवकों की टीम विजयी रही। इसी तरह महिलाओं की रस्साखींच, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़ तथा पुरुषों की रस्साखींच, बोरा दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...