https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

4 आरक्षक पदो की भर्ती में जिले से अब तक 293 युवक-युवतियो ने किया आवेदन

अनूपपुर। प्रदेश शासन द्वारा जिले में आदिवासी युवक-युवतियो के लिए पुलिस भर्ती निकाली, जहां आदिवासी युवक - युवतियां बिना परीक्षा दिए सीधे पुलिस में भर्ती की जा रही है, जिसमें अनूपपुर जिले में भी बैगाओ के लिए 4 पद आरक्षक के स्वीकृत किए गए है, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि १५ जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैगा युवक -युवतियो की भर्ती में अब तक २९३ आवेदन प्राप्त हो चुके है, जिनमें 233 युवक तथा 60 युवतियां सम्मिलित है। इसके साथ इनका चयन चयन समिति द्वारा की जा रही है, जिसमें 30 जनवरी को युवक-युवतियो का शरीरिक मापदंड जिनमें लंबाई, वजन, सहित अन्य के अनुसार चयन किया जा रहा है। जिसके बाद में समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा,  रक्षित निरीक्षक कमलेश सिंह परस्ते सहित स्थानपना शाखा के अधिकारी कर्मचारी है। जो कि युवक-युवतियो का चयन करेगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...