https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 29 जनवरी 2018

यातायात विभाग ने ५० वाहनो से वसूले १२ हजार ७५० रूपए

अनूपपुर जिले में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ ही सड़क दुर्घअनाओ में कमी लाने के लिए यातायात विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमो के प ालन करने के लिए वाहन चालको को लगातार जागरूक किया जा रहा है, वहीं २८ जनवरी को जिला यातायात विभाग द्वारा सांधा तिराहे के पास अभियान चलाया गया। जिला यातायात प्रभारी बिजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अभियान के माध्यम से जहां लगातार वाहन चालको व लोगो को यातायात नियमो के पालन करने के सख्त निर्देश के बावजूद अभी दो पहिया वाहन चालको  को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करने के साथ ही ५० वाहनो से १२ हजार ७५० रूपए सम्मन शुल्क वसूल करते हुए वाहन चालको को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहनो से संबंधित दस्तावेज रखने  की समझाईश दी गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...