https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

भारत सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ कोतमा में प्रदर्शन ३१ जनवरी को

अनूपपुर। देश के दस केन्द्रीय टे्रड यूनियनों के आह्वान पर ३१ जनवरी को सत्याग्रह प्रदर्शन कोतमा एस.डी.एम.कार्यालय के समक्ष को एटक एवं सीटू यूनियन के सैक$डो कार्यकत्र्ता आमसभा कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपेंगे। इस आंदोलन में एच.एम.एस.एवं इंटक भी शामिल होगा। मजदूरों के लिए संघर्ष करने वाली यूनियनें एटक एवं सीटू भी आंदोलन शामिल होगी। हसदेव क्षेत्र एवं जमुना-कोतमा क्षेत्र के आम मजदूरों से दोनो यूनियनों ने अपील किया है कि भारत सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ अधिक से अधिक संख्या में कोतमा ११ बजे तक एस.डी.एम. कार्यालय के समक्ष पहुॅचे। एटक एवं सीटू के नेता गण आम सभा को संबोधित करेंगे तत्पश्चात् ज्ञापन एस.डी.एम.को सौंपेंगे। इस प्रकार का आंदोलन उमरिया,पाली,शहडोल,बु$ढार,कोतमा, बैकुण्ठपुर, सूरजपुर,भटगांव समूचे सी.आई.सी.फील्ड में किया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...